हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home आध्यात्मिक 2 मिनट 26 सेक...

    2 मिनट 26 सेकिंड के वीडियों ने सोशल मीडिया पर मचा दिया धमाल : Saint Dr. MSG

    saint Dr MSG
    saint Dr MSG आज आए एमएसजी जी...!

    पूज्य गुरु जी के नूरानी स्वरूप के दर्शन कर तड़पती करोड़ों रूहे हुई शांत

    • 2 मिनट 26 सेकिंड के वीडियों ने सोशल मीडिया पर मचा दिया धमाल
    • पूज्य गुरु जी बोले, दर्शन चलते रहेंगे, बाते होती रहेंगी, सारी बातें करेंगे आपसे

    बरनावा(सच कहूँ/विजय शर्मा/सोनू)। शनिवार को करोड़ों रूहों की पुकार सुन एक बार फिर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां बरनावा आश्रम (उतर प्रदेश) में पधारे। आश्रम में अपने पावन चरण टिकाते ही पूज्य गुरु जी ने सबसे पहले अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से 2 मिनट 26 सेकिंड का वीडियो जारी किया। जिसमें पूज्य गुरु जी के नुरानी स्वरूप के दर्शन व अनमोल वचनों को सुनकर तड़पती करोड़ों रूहें शांत हुई।

    पूज्य गुरु जी ने अनमोल वचनों में फरमाया कि ‘‘बहुत आशीर्वाद, मालिक सबको खुशियां दें, दया मेहर रहमत से नवाजे। आपने पहले की तरह जैसे आपको बोला था कि आप मानते रहना, अपने-अपने घरों में रहना, जैसे भी आपको बताएंगे जिम्मेवार, उसके अनुसार करना है। मनमर्जी नहीं करनी, भगदड़ नहीं करनी। तो ये आप जरूर मानियेगा हमारी बात। हमेशा मानते हैं, हमें गर्व है आप लोगों पर, हमारे बच्चों पर बहुत गर्व है। परम पिता परमात्मा बहुत ज्यादा खुशियाँ दे आपको। आपके दर्शनों के लिए यहाँ पर आ गए हैं। दर्शन चलते रहेंगे, बाते होती रहेंगी, सारी बातें करेंगे आपसे, लेकिन आपने माननी है बात, हमें पता है कहने की जरूरत नहीं है, इतनी बार। जिम्मेवार आपको जैसे कहेंगे, उसके अनुसार ही आप लोगों ने चलना है उसके अकॉर्डिंग ही बात करनी है।

    अभी बस थोड़ी देर पहले ही पहुंचे हम यहाँ पर। मालिक आपको बहुत खुशियां दे, वो समुन्द्र आपको याद ही होंगे। समुद्र ऐसा है ना, ज्यादा भी हो जाते हैं तो ज्यादा बढ़ के आयेंगे, फिक्र मत करो और ज्यादा खुशी आएंगी। तो बहुत-बहुत आशीर्वाद, फिर बात करेंगे, बातें करते ही रहेंगे आप लोगों से, बस आप जुड़े रहना, बात करते रहना और छोटे बच्चों को भी बहुत आशीर्वाद, जवानों को भी आशीर्वाद और बुजुर्गों को भी, हमारे तो सारे ही बच्चे हैं, जैसे एक बच्चे ने पूछ लिया था, उसके साथ उसके पापा थे, दादा थे, कहने लगा गुरू जी, मैं भी पिता जी कहता हूँ, मेरा पापा भी पिता जी कहते हंै और मेरा दादा भी आप को पिता जी कहते हंै, ये चक्कर क्या है? हमने कहा बेटा, तेरी समझ में नहीं आएगा, पर बता देते हैं, संत जो होते हैं उनके लिए भगवान की औलाद, अपनी औलाद होती है, तो इसलिए पिता जी कहते हैं सारे, क्योंकि हमारे सारे बच्चे हैं, जो भगवान की औलाद है, वो हमारी औलाद है। तो सभी को आशीर्वाद, सारी भगवान की औलाद को आशीर्वाद, भगवान सब को खुशियां दे अंदर बाहर से माला माल करे। बहुत आशीर्वाद, आशीर्वाद, आशीर्वाद।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here