हमसे जुड़े

Follow us

15.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य पंजाब संगरूर डेरा श...

    संगरूर डेरा श्रद्धालुओं ने की मन्दबुद्धि युवक व समाना डेरा श्रद्धालुओं ने की बीमार गाय की संभाल

    Welfare Works
    Welfare Works: संगरूर डेरा श्रद्धालुओं ने की मन्दबुद्धि युवक व समाना डेरा श्रद्धालुओं ने की बीमार गाय की संभाल

    उक्त युवक को पिंगलवाड़ा आश्रम में करवाया दाखिल

    संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Welfare Works: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने एक मंदबुद्धि युवक की संभाल करने उपरांत उसे पिंगलवाड़ा आश्रम, संगरूर में दाखिल करवाकर इन्सानियत का फर्ज निभाया। जानकारी के अनुसार रिटा. इंस्पैक्टर जुगराज सिंह इन्सां ने बताया कि एक मंदबुद्धि युवक भवानीगढ़ रोड पर लावारिस हालत में घूम रहा था, जिसकी हालत दयनीय बनी हुई थी। Welfare Works

    उक्त युवक संबंधी डॉ. जगदीस घराचों ने हमसे संपर्क किया तो सन्दीप इन्सां व जसकरन इन्सां मौके पर पहुंचे व उक्त मन्दबुद्धि युवक की संभाल की व उसे एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई, केन्द्र संगरूर में लाया गया, जहां उसकी संभाल की गई व उसे खाना खिलाया। उक्त युवक से जब उसका नाम व पता पूछा गया तो वह अपना नाम व पता बताने में असमर्थ रहा, जिसके बाद मंदबुद्धि युवक सबंधी स्थानीय थाना सिटी संगरूर में जानकारी देकर उसे संभाल के लिए पिंगलवाड़ा आश्रम संगरूर में दाखिल करवाया। इस सेवा कार्य में दिक्षांत इन्सां, हरविन्दर बब्बी इन्सां व धरुव गर्ग का खास योगदान रहा।

    डेरा श्रद्धालुओं ने की बीमार गाय की संभाल | Welfare Works

    समाना। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक समाना के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी द्वारा एक बीमार गाय का इलाज करवाकर उसे गौशाला में पहुंचाकर इन्सानियत का फर्ज निभाया गया। जानकारी देते जोन 3 के प्रेमी सेवक अमित इन्सां ने बताया कि किसी राहगीर का उनके पास फोन आया कि एक गाय बंमना पत्ती नजदीक बीमार है और कई दिनों से तड़प रही है, उसकी संभाल की जाए। उन्होंने कहा कि हमने बिना देरी किए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार शाम लाल इन्सां, गुरमेल इन्सां व कुलदीप इन्सां ने पहुंचकर बीमार गाय का इलाज किया।

    इस दौरान अनाथ गौशाला के सदस्य मोहन लाल इन्सां से संपर्क कर गाय को गौशाला में भेजा। उन्होंने कहा कि अनाथ गौशाला के सदस्य मोहन लाल इन्सां सेवादारों के साथ मिलकर लगातार सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह गौ सेवा जो की जा रही है, वह पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ही की जा रही है। इस सेवा कार्य के लिए वहां उपस्थित लोगों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की दिल से प्रशंसा की। Welfare Works

    यह भी पढ़ें:– Amrood ki Sabji: सर्दियों में खाएं अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी, स्वाद के साथ सेहत के लिए लाजवाब, घर में ऐसे करें तैयार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here