हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More

    सऊदी ने छह अपराधियों को मार गिराया

    Criminals

    छापा मारकर संभावित आतंकवादी घटना को नाकाम कर दिया गया | Criminals

    रियाद 10 जनवरी (एजेंसी)  सऊदी अरब ने कहा है कि पूर्वी प्रांत के कातिफ क्षेत्र में फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाये गये अभियान में छह अपराधियों (Criminals) की मौत हो गयी। सऊदी अरब की संवाद समिति सऊदी प्रेस एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सऊदी के स्टेट सिक्युरिटी प्रेजीडेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को क्षेत्र के एक घर में छापा मारकर संभावित आतंकवादी घटना को नाकाम कर दिया गया।

    • प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए गये थे
    • अभियान के दौरान सात फरार अपराधियों ने प्रतिरोधक कार्रवाई की जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया।
    • अभियान में घायल हुए फरार अपराधी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
    • अभियान में पांच पुलिसकर्मी भी मामूली चोटें आयी हैं।
    • वांछित अपराधियों के पास से मशीन गन, तीन बम और गोलियां बरामद की गयी हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।