हमसे जुड़े

Follow us

36.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सवा दो करोड़ ब...

    सवा दो करोड़ बकाया टैक्स वसूली के लिए 80 व्यापारियों के बैंक खाते सीज, प्रॉपर्टी भी कुर्क होगी

    Bank Accounts sachkahoon

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। वाणिज्य कर विभाग ने बकाया वसूली के लिए व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सूरतगढ़ और रायसिंहनगर के 80 व्यापारियों से दो करोड़ 25 लाख के बकाया टैक्स वसूली के लिए उनके बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। इन व्यापारियों की प्रॉपर्टी कुर्क करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी है। वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त (प्रशासन) राजेंद्रसिंह ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा कुल 80 व्यापारियों द्वारा 2 करोड़ 25 लाख का बकाया टैक्स अदा नहीं किया गया है।

    इन व्यापारियों ने राज्य सरकार की सरल एमनेस्टी योजना के बावजूद टैक्स अदा नहीं किया। इनके विरुद्ध बकाया मांग काफी समय से चल रही है। अब बकाया वसूली के लिए सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर में 23, हनुमानगढ़ में 43 सूरतगढ़ में 06 और रायसिंहनगर में आठ व्यापारियों के खाते सीज किए गए हैं। इनकी प्रॉपर्टी को कुर्क करने के लिए कुर्की वारंट जारी किए जा रहे हैं। वाणिज्य कर विभाग सूत्रों के अनुसार श्रीगंगानगर वृत्त कार्यालय के अधीन क्षेत्र में करीब 5000 व्यापारियों की तरफ लगभग 150 करोड़ का टैक्स बकाया है।

    आगामी मार्च माह में वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए अधिकारियों ने बकाया वसूली के लिए यह सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। एमनेस्टी योजना के तहत व्यापारियों को 31 अक्टूबर 2021 तक का समय दिया गया था। यह समय बीतने पर करीब 5000 व्यापारियों की तरफ 150 करोड़ का टैक्स बकाया होना पाया गया। अभी पहली खेप में विभाग ने 80 व्यापारियों पर यह कार्यवाही की गई है। दूसरे व्यापारियों को भी बकाया जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने फिर भी टैक्स जमा नहीं करवाया।

    उपायुक्त के अनुसार इन व्यापारियों के बैंक खाते सीज किए जाएंगे। प्रॉपर्टी भी सीज की जाएगी और कुर्की वारंट भी जारी होंगे। उन्होंने बताया कि जो व्यापारी राज्य के बाहर के हैं तथा उन्होंने राज्य में व्यापार किया है, उनके लिए राज्य से बाहर पुरानी बकाया वसूली के लिए टीमें गठित की गई हैं। वसूली के लिए इन टीमों को राज्य से बाहर भेजा जा रहा है। वाणिज्य कर विभाग कि इस सख्ती से व्यापारियों में हलचल मच गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here