हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Job Fair: 16 अक्तूबर को रोजगार मेले में होगा सहायक प्रबंधक पद का चयन

    Job Fair
    Job Fair

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa Job Fair: हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करवाने के उद्देश्य से समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला रोजगार कार्यालय सरसा में 16 अक्तूबर को एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक प्राइवेट लिमिटेड सरसा द्वारा प्रात: दस बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। Sirsa News

    इस मेले में आवेदकों का मौके पर ही सहायक प्रबंधक पद के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में स्नातक निर्धारित की गई है तथा आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य आवश्यक जानकारी नियोजक द्वारा मौके पर ही दी जाएगी। रोजगार मेले में भाग लेने वाले आवेदक अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी फोटो प्रतियां, रिहायशी प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रेज्यूमे तथा पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं। Sirsa News

    आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनका पंजीकरण नहीं है, वे मेले से पहले अपना पंजीकरण करवा कर पंजीकरण पत्र साथ लाएं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय सरसा में संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष नंबर 01666-247443 पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:– बेटे के साथ सुसाइड करने यमुना पर पहुंची महिला, पुलिस ने बचाया