हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मंसूरपुर के स...

    मंसूरपुर के सेवादारों ने रक्तदान कर बचाई जान

    Sewadaars of Mansoorpur sachkahoon

    मुजफ्फरनगर (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक मंसूरपुर के सेवादारों (Sewadaars of Mansoorpur) ने उपचाराधीन मरीज के उपचार के लिए रक्तदान कर उसकी जान बचाई। जानकारी देते हुए 15 मैंबर विनोद कुमार इन्सां ने बताया कि अरविंद शर्मा निवासी लक्सर, जिला हरिद्वार से यूपी स्टील नरा कंपनी में कार्य करता था। एक दिन अचानक उनका एक भयानक एक्सीडेंट हो गया।

    तत्पश्चात उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि अरविन्द शर्मा की आंतों का ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके पश्चात डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए दो यूनिट रक्त की जरूरत बताई। इस बारे में सूचना मिलते ही चेतन इन्सां पुत्र विनोद कुमार इन्सां 15 मैंबर व रोहित कुमार निवासी गाँव नारा ने दो यूनिट रक्तदान करके मानवता का फर्ज निभाया।

    अरविंद शर्मा ने समय पर मिली इस मदद के लिए सेवादारों और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां तहेदिल से धन्यवाद किया। वहीं सेवादारों (Sewadaars of Mansoorpur) ने कहा कि ये सब पूज्य गुरु जी की रहमत से ही संभव हुआ है, क्योंकि पूज्य गुरु जी ने हमें सिखाया है कि मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची इन्सानियत है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here