हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शारिक बने भाक...

    शारिक बने भाकियू (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) चौधरी शारिक हसन को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का कैराना तहसील अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के शामली जिलाध्यक्ष चौधरी दुष्यंत मलिक ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

    रविवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने संगठन का विस्तार करते हुए कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द भूरा वाली चुंगी निवासी चौधरी शारिक हसन को कैराना तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष चौधरी दुष्यंत मलिक ने संगठन व किसानों के प्रति उनके समर्पण भाव तथा निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह कार्यभार सौंपा है। साथ ही, किसान हितैषी गतिविधियों में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूती प्रदान किये जाने की अपेक्षा की है। चौधरी शारिक हसन को भाकियू(अराजनैतिक) का तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं ज्ञापित करने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके शुभचिंतकों एवं परिजनों में हर्ष व्याप्त है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here