हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भाकियू भूमि क...

    भाकियू भूमि के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने शीशपाल सिंह कटारिया, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    Gajraula News
    Gajraula News: भाकियू भूमि के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने शीशपाल सिंह कटारिया, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    गजरौला (सच कहूँ/कपिल कुमार)। Gajraula News: भाकियू भूमि कोर कमेटी सदस्य टीम समेत संगठन कार्यकर्ताओं ने नवागत राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। और संगठन तथा किसान हित में कार्य करने का संकल्प लिया है।बुधवार को भारतीय किसान यूनियन भूमि के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शवाब खान के नेतृत्व में नैशनल हाइवे स्थित राम धर्म कांटे के सामने राष्ट्रीय कैंप कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। Gajraula News

    जिसमें कोर कमेटी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने नवागत राष्ट्रीय अध्यक्ष शीशपाल सिंह कटारिया का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष शीशपाल सिंह कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भाकियू भूमि की कोर कमेटी की सात सदस्य टीम ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष खचेड़ू सिंह को अनुशासनहीनता एवं संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते पद मुक्त किया है। और शीशपाल सिंह कटारिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने हेतु घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से जो पदभार मुझे सौंपा गया है उसकी गरिमा का सम्मान रखते हुए ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। और किसान तथा संगठन हित में कार्य किया जाएगा। वहीं संचालन करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता अंसार मलिक ने चार-चांद लगाते हुए शेर एवं शायरी के माध्यम से सभी का उत्साह वर्धन किया। और सर्वसम्मति से तय किया गया कि संगठन के सभी कार्यकर्ता एक पटल पर होकर कार्य करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शीशपाल सिंह कटारिया समेत संगठन के हाथों को मजबूत करेंगे। Gajraula News

    वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष शीशपाल सिंह कटारिया ने बताया कि मंगलवार को कोर कमेटी सदस्य शीशपाल सिंह, दीपक अग्रवाल, बनारसी दास, विपिन कुमार, शवाब खान, अंसार मलिक, मनोज दास आदि उपरोक्त सदस्यो ने खचेडू सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से पदमुक्त किया गया है। आरोप है कि संगठन कार्यकर्ता उनकी कार्य प्रणाली से संतुष्ट नही थे तथा अवैध वसूली करते थे। हमारे संगठन एवं किसानो की छवि को धूमिल करना चाहते थे। और किसानों से अभद्र व्यवहार करते हुए किसानों का काम कराने के नाम पर अवैध वसूली करते थे। इसीलिए सर्व सम्मति से कोर कमेटी के उक्त सदस्यों द्वारा खचेडू सिंह को उनके पद से बर्खास्त किया गया है। Gajraula News

    और नवागत राष्ट्रीय अध्यक्ष शीशपाल सिंह कटारिया का फूल मालाओं से जमकर स्वागत किया गया है। इस दौरान मौके पर कल्लन पटवारी, जुनैद मालिक, बंटी प्रधान, सतपाल यादव, मियां जान सैफी, चतर सिंह गुर्जर, डॉ फुरकान अली, दीपक भड़ाना, मोनू भड़ाना, काशिफ मजाहिर, मोनिका सैनी, योगी प्रियंका, सोनू नागर, शमीम, हरपाल सिंह, सौरभ तंवर, प्रधान अकील अहमद, महेंद्र सिंह, चौधरी आले खान, हरपाल सिंह तंवर, महिपाल सिंह चहल, कपिल यादव, समीम अली, मसरूर मलिक, मुस्तकीम, संजीव यादव, सौरभ यादव, प्रिंस कुमार, प्रेम गोस्वामी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। Gajraula News

    यह भी पढ़ें:– किसान-मजदूरों ने वित्त मंत्री आवास का घेराव किया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here