हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सपा ने जिला, ...

    सपा ने जिला, महानगर में नए चेहरों को सौंपी जिम्मेदारी

    जिलाध्यक्ष का जिम्मा शिवराज को सौंपा, हुआ जोरदार स्वागत

    फिरोजाबाद। (सच कहूँ न्यूज) जिले में समाजवादी पार्टी ने जिला एवं महानगर में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन की मजबूती में लगी समाजवादी पार्टी ने इस बार महासचिव की जिम्मेदारी महिला नेत्री को सौंपी है। (Firozabad) वहीं सपा में हुए फेरबदल को लेकर चर्चाएं भी जोरों पर हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी सूची में फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी जसराना के कद्दावर नेता तथा विधान सभा का चुनाव लड़ चुके शिवराज सिंह यादव एडवोकेट को मिली है। वहीं प्रसपा में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी संभाल चुकी मीना राजपूत को जिला महासचिव बनाया गया। इधर राजू जर्रार को महानगर अध्यक्ष, कमलेश यादव को महानगर महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

    यह भी पढ़ें:– खुशखबरी: देश में पहली बार पानी के अंदर दौड़ेगी ट्रेन

    इस दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एडवोकेट का पार्टी कार्यालय पर पहली बार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। (Firozabad) स्वागत करने वालों में पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव, शिकोहाबाद की निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम, सपा के पूर्व जिला महासचिव अब्दुल वाहिद के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान शिवराज सिंह यादव ने कहा कि आलाकमान ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वो पूरी तरह से खरा उतरेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here