हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More

    Anil Vij: हरियाणा के गृहमंत्री विज बने सिंगर…और फिर जम गई महफिल, वीडियो वायरल

    anil-vij

    अम्बाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अपने तल्ख अंदाज (Anil Vij) के लिए तो प्रदेश भर में जाने जाते हैं, लेकिन संगीत के प्रति लगाव भी देखने को मिलता है। कभी सदर बाजार के टी-प्वाइंट पर तो कभी बालीवुड सिंगर के साथ सुर मिलाते हुए सुनाई देते हैं। ऐसा ही कुछ अब सुभाष पार्क में भी दिखाई दिया, जब विज एक सदाबहार गीत गाते दिखाई दिए।

    महफिल ऐसी जमी कि लोग भी ताल मिलाते तालियां बजाते दिखे। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज सुभाष पार्क में सैर करने के लिए जाते हैं। शनिवार को भी अनिल विज पार्क में सैर कर रहे थे और कुछ देर के लिए बेंच पर बैठ गए। यहां पर उन्होंने श्री 420 फिल्म का गीत रमैया वस्तावैया … गाना शुरू कर दिया। फिर क्या था लोगों ने भी साथ में ताल देनी शुरू कर दी। इसके बाद विज अपने ही अलग रंग में दिखाई दिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here