हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 6 किलो हेरोइन...

    6 किलो हेरोइन बरामद, एक काबू

    Firozpur News
    Firozpur News: जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपेन्द्र सिंह।

    फिरोजपुर पुलिस ने की सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई

    • जमानत पर बाहर आए आरोपी सोनू से बरामदगी

    फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: फिरोजपुर पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुप्त सूचना और तकनीकी आधार पर की गई कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 6.038 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में थाना अरीफके में एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरी सप्लाई चेन को खत्म करने के लिए जांच जारी है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपेन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि जिले के अंदर नशों के खात्मे, नशा तस्करों, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी मुहिम के तहत इंस्पेक्टर मोहित धवन, इंचार्ज सीआईए फिरोजपुर की टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब गश्त और चेकिंग के दौरान गांव अटारी (फिरोजपुर-मल्लांवाला रोड) से कुछ पहले एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि सोनू सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव किलचे, हाल निवासी गांव भम्मा सिंह वाला उर्फ मत्तड़ हेरोइन बेचने का धंधा करता है और इस समय हेरोइन लेकर आगे डिलीवरी देने के लिए गांव अक्कू वाला के कच्चे बांध पर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोनू सिंह को काबू कर उसके पास से 6 किलो 38 ग्राम हेरोइन बरामद की। Firozpur News

    एसएसपी ने बताया कि सोनू सिंह के खिलाफ पहले भी विभिन्न मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुलिस ने उसे सीमा पार से आई खेप की सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी से आगे पूछताछ जारी है। वहीं बीएसएफ ने भी 2 पैकेट हेरोइन बरामद एक अन्य मामले में बीएसएफ जवानों ने फिरोजपुर पुलिस के साथ संयुक्त आॅपरेशन के दौरान 2 पैकेट हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार 155 बटालियन के जवानों ने सीमा से सटे गांव बारे के खेतों में फिरोजपुर पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान दो पैकेट बरामद किए, जिनमें से कुल 736 ग्राम हेरोइन मिली। इस संबंध में थाना फिरोजपुर सदर में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें:– Shalgam: किचन गार्डन में ऑर्गेनिक तरीके से उगा ली 8 किलो की शलगम