हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home देश हिमाचल में बर...

    हिमाचल में बर्फबारी और ओलावृष्टि, कई राजमार्ग बंद

    Snowfall in Himachal Sachkahoon

    शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में बेमौसम बर्फबारी और ओलावृष्टि (Snowfall in Himachal) से एक ओर जहां गर्मी से काफी राहत मिली, वहीं झमाझम बारिश से लाहौल स्पीति,किन्नौर और चंबा में कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मंडी, शिमला, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा सहित सभी जिलों में पानी बरस रहा है। लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग सहित पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई हैं। केलांग में सुबह से बर्फबारी जारी रही। इसके चलते अब लेह मनाली हाईवे बंद हो गया है। केवल दारचा तक ही वाहन जा सकते हैं। उससे आगे किसी वाहन को जाने नहीं दिया जा रहा है। वहीं, पंडोह में लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़ मनाली हाईवे बंद हो गया है। Snowfall in Himachal

    लाहौल घाटी में मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-003) मनाली से दारचा तक यातायात की आवाजाही के लिए बहाल है, पर दारचा से आगे बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इसके अलावा, दारचा- शिंकुला सड़क, कोक्सर लोसर काजा सड़क (एनएच-505) में भी आवाजाही रोक दी गयी है।  पांगी सड़क (एसएच-26) सोमवार से भूस्खलन के कारण और पुल क्षतिग्रस्त के कारण बन्द है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हिदायत दी जाती है की मौसम खराब होने के कारण अनावश्यक यात्रा से बचें और आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें साथ ही घाटी में खराब मौसम के चलते केलांग से लेह और कुल्लू से काजा जाने वाली बस सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है।

    इसके अलावा रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी आॅफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे में भी बर्फबारी हुई है। कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। 27 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूवार्नुमान है। किसानों ने मक्की बिजाई की तैयारी शुरू कर दी है। आज सुबह की शुरूआज बारिश के साथ हुई। कल रात को भी प्रदेशभर में तूफान और बारिश का दौर जारी रहा। उधर, लाहौल स्पीति में बारिश बर्फबारी से किसान और स्थानीय लोगों के चेहरे पर रौनक लौट आई, क्योंकि यहां पर सूखे जैसे हालात पैदा हो गए थे. गर्मी बढ़ने से इस बार जल्द बर्फ पिघल गई थी। ऊना में अधिकतम तापमान में 7.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई जबकि हमीरपुर में 4.9 डिग्री तक तापमान गिरा। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुफरी में 13.1, नाहन में 8.2 और शिमला में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here