हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पटियाला की खू...

    पटियाला की खूबसूरती को चार चांद लगाएगा ठीकरीवाला चौंक में लगा सोलर ट्री: साक्षी साहनी

    Patiala News

    प्रिंसीपल शांता धबलानिया की याद में तानिया गोयल द्वारा लगवाए सोलर ट्री का उद्घाटन

    पटियाला। (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर) डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने पटियाला शहर की सुन्दरता में विस्तार करने के प्रयासों के तहत यहां सेवा सिंह ठीकरीवाला (Patiala News) चौंक में प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री प्रिंसीपल शांता धबलानिया की याद में उनकी बेटी तानिया गोयल व कैरोल गोयल द्वारा लगवाए गए सोलर ट्री का उद्घाटन किया। सोलर पैनलों से बने यह सोलर ट्री रोजाना 4.5 किलोवाट बिजली पैदा करेगा व यह हर शाम को खूबसूरत रोशनी से जगमगाएगा। इसे प्रिंसीपल शांता धबलानियां की याद में उनकी मुम्बई से बेटी मोगए ग्रुप के तानिया गोयल व कैरोल गोयल द्वारा शहर को तोहफे के तौर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें:– ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए सभी का स्वस्थ रहना अति जरुरी : हडाना

    तानिया गोयल पटियाला से संबंधित हैं व यहां लेडी फातिमा स्कूल में पढ़ाई कर पंजाबी यूनीवर्सिटी से एमबीए कर आगे बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि यह सोलर ट्री मोगए ग्रुप द्वारा टाटा पावर से चालू करवाया गया है। मोगए ग्रुप ने चंडीगढ़ के मटका चौंक में भी एक विशेष मूर्ति की स्थापना करवाई थी। (Patiala News) डीसी ने गोयल परिवार की प्रशंसा करते कहा कि यह सोलर ट्री पटियाला के लैंडस्केप में एक मील का पत्थर साबित होगा और वह तानिया गोयल व कैरोल गोयल द्वारा पटियाला में एक नेक नागरिक धबलानिया की याद को कायम रखने में दिए गए योगदान का स्वागत करते हैं। इस मौक तानिया गोयल ने कहा, ‘वह जल्द ही अमृतसर व पंजाब के अन्य शहरों में भी ऐसा प्रयास करेंगे’ इस मौके कैप्टन अमरजीत सिंह जेजी, एडवोकेट महेशइन्द्र बहादर व बलबीर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here