हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home अन्य खबरें आतंकी हमले मे...

    आतंकी हमले में जवान शहीद

    Soldier Martyr, Terror Attack, CRPF, Army

    स्कूल में घुसे आतंकी, सेना ने घेरा

    श्रीनगर। शनिवार को श्रीनगर के पांथा चौक में सीआरपीएफ की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए, जबकि दो जवान के जख्मी हो गए। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी पास के एक स्कूल में घुस गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने स्कूल को चारों ओर से घेर लिया है। गनीमत रही कि स्कूल में कोई स्टूडेंट या स्टाफ नहीं थे, वरना आतंकी इन्हें बंधक बना सकते थे।

    यह आतंकी हमला आर्मी कैंट इलाके में हुआ है। पिछले एक साल में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित इस इलाके को आतंकियों ने तीसरी बार निशाना बनाया है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।