हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Sonali Phogat...

    Sonali Phogat Case : Goa Police की बड़ी कार्रवाई, क्लब मालिक को किया गिरफ्तार

    Sonali Phogat

    पणजी (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा नेता सोनाली फोगाट का कल अंतिम संस्कार हरियाणा के हिसार में उनके पैतृक स्थान पर हुआ। वहीं आज गोवा से इस मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। गोवा पुलिस ने कर्ली क्लब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है। आपको बता दें कि इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि सोनाली फोगाट के पार्थिव शरीर पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने पहले ही फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया था।

    परिजनों का आरोप

    परिवार की सहमति के बाद गोवा में हुऐ पोस्टमॉर्टम मे शरीर में कई ‘गुम चोट’ होने का जिक्र किया गया। सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने आरोप लगाया कि सोनाली की मौत के पिछे राजनीतिक साजिश और निजी सहायक सुधीर और सुखविंदर का हाथ हैं।

    हरियाणा के सीएम ने कहा परिवार लिखित में मांग करेगा तो राज्य सरकार सीबीआई जांच के लिए तैयार

    इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगर सोनाली का परिवार लिखित में मांग करेगा तो राज्य सरकार उनकी मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच जरूर कराएगी। सरकार को जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं है।

    कल भाजपा नेता सोनाली फोगाट का हुआ अंतिम संस्कार

    भारतीय जनता पार्टी की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का हरियाणा के हिसार में उनके पैतृक स्थान पर अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे कर दिया गया। इससे पहले सुबह लगभग सवा 10 बजे सोनाली का पार्थिव शरीर हिसार सिविल अस्पताल की मॉर्चरी से अंतिम दर्शन के लिए उनके ढंढूर फार्म हाउस लाया गया। इस दौरान लोग ‘सोनाली अमर रहे’ और ‘सोनाली के कातिलों को फांसी दो’ के नारे लगाते रहे।

    उनकी अंतिम यात्रा ऋषि नगर श्मशान घाट के लिए निकली जहा बेटी यशोधरा ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। सोनाली की इकलौती बेटी यशोधरा के पिता का देहांत 2016 में हो गया था। सोनाली की बॉडी पर सम्मान के तौर पर भाजपा का झंडा रखा गया। श्मशान घाट में सोनाली को श्रद्धांजलि देने हिसार नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना, पूर्व मंत्री संपत सिंह के अलावा नवीन जयहिंद भी पहुंचे। कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई सोनाली को श्रद्धांजलि देने श्मशान घाट पहुंचे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here