हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फरीदाबाद में ...

    फरीदाबाद में एसयूवी ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के फरीदाबाद शहर के सेक्टर-14 क्षेत्र में श सुबह एक तेज रफ्तार एसयूवी ने पैदल जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। Faridabad News

    कैसे हुआ हादसा | Faridabad News

    पुलिस ने बताया कि घटना गोल चक्कर के निकट हुई जब तेज रफ्तार एसयूवी ने दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी डिवाइडर तोड़ती हुई गोल चक्कर में जाग घुसी और एक व्यक्ति एसयूवी और गोल चक्कर की दीवार के बीच फंस गया। इस दौरान दूसरा व्यक्ति टक्कर के बाद उछल कर दूर जाकर गिरा और गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोल चक्कर की दीवार को तोड़कर इसमें फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हताहत हुये दोनों लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

    पुलिस ने मृत व्यक्ति का शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। घायल व्यक्ति को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बतायी जाती है। घटना के चश्मदीदों के अनुसार एसयूवी एक महिला चालक चला रही थी। वहीं गोल चक्कर के निकट से गुजर रहे दो लोगों ने इसे आते देखा और जब तक बचने का प्रयास करते वे इसकी चपेट में आ गये। पुलिस ने महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। Faridabad News

    यह भी पढ़ें:– Toll Plaza: लाढोवाल टोल प्लाजा पर फिर बढ़ा टोल रेट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here