रणजी ट्रॉफी : ऐसा पहली बार हुआ…बंगाल के नवरत्नों ने रचा कीर्तिमान

Published On

आकाश दीप ने मात्र 18 गेंदों में बनाया अर्धशतक

बेंगलुरु। जैसे ही बंगाल के नंबर आठ बल्लेबाज सायन मंडल झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2021-22 क्वार्टर फाइनल मैच के तीसरे दिन अर्धशतक पर पहुंचे, तो यह किसी टीम के शीर्ष आठ बल्लेबाजों द्वारा प्रथम श्रेणी मैच की एक पारी में अर्धशतक तक पहुंचने का पहला उदाहरण बन गया। इसके बाद बंगाल के एक और बल्लेबाज आकाश दीप ने सिर्फ़ 18 गेंदों में अर्धशतक बना दिया। उन्होंने अपनी पारी में 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। बंगाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार यह रिकॉर्ड बनाया जहां शीर्ष नौ बल्लेबाजों ने किसी मैच में अर्धशतक लगाने का काम किया है।

जब मंडल ने अपना अर्धशतक बनाया तो उनकी टीम ने आॅस्ट्रेलियाई टीम के उस रिकॉर्ड की बराबरी की, जब वह 1893 में एक मेहमान टीम के रुप में इंग्लैंड गए थे। वहां आॅक्सफोर्ड एवं केम्ब्रिज विश्वविद्यालय के खिलाफ खेलते हुए, आॅस्ट्रेलिया के आठ बल्लेबाजों ने एक पारी अर्धशतक बनाया था।

सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने अर्धशतकों के सिलसिले को शुरु किया

झारखंड ने टॉस जीत कर बंगाल को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। सबसे पहले बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने अर्धशतकों के सिलसिले को शुरु किया। इसके बाद अभिषेक रमन ने भी पचासा लगाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने 25वें ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए कुल 88 रन जोड़े जिसके बाद रमन चोटिल होकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद बंगाल की तरफ से एक और बढ़िया साझेदारी देखने को मिली। अनुस्तुप मजुमदार और सुदीप कुमार घरामी के बीच 243 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने शतक बनाए। हालांकि मजुमदार 117 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद रिटायर्ड हर्ट हुए सलामी बल्लेबाज रमन फिर से क्रीज पर वापस आ गए, और उन्होंने अपने व्यक्तिगत स्कोर में 20 रन जोड़े और फिर आउट हो गए। वहीं घरामी ने 186 रन बनाए।

बड़ी साझेदारियों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। अनुभवी मनोज तिवारी और नवागंतुक अभिषेक पोरेल के बीच एक और शतकीय साझेदारी हुई। पोरेल ने कुल 68 रन बनाए और तिवारी ने 73 रन बनाए।

अर्धशतकों का मामला रुक नहीं रहा था। शाहबाज अहमद ने भी शानदार 78 रनों की पारी खेली और आउट हो गए। इसके बाद बंगाल का कोई विकेट नहीं गिरा और उन्होंने अपनी पारी 773 रन पर घोषित कर दी। नाजिम सिद्दीकी (53) के अर्धशतक की बदौलत झारखंड ने तीसरे दिन अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। बंगाल को अब भी झारखंड के ऊपर 634 रन की बढ़त हासिल है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts