हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कृषि 15 एकड़ में धा...

    15 एकड़ में धान की खड़ी फसल बर्बाद

    किसानों ने जताई रंजिशन कीटनाशक छिड़काव की आशंका

    ओढां (सच कहूँ न्यूज)। रोड़ी क्षेत्र में चार किसानों की करीब 15 एकड़ भूमि में धान की फसल बर्बाद हो गई। वहीं 2 एकड़ में हरा चारा भी नष्ट हो गया। अचानक नष्ट हुई फसल का मुआयना करने मौके पर शनिवार को पहुंचे भारतीय किसान एकता अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने कृषि विभाग को इस खराबे का उचित निरीक्षण करवाने के लिए पत्र लिखा है जिससे पीड़ित किसानों को मुआवजा मिल सके।

    किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि रोड़ी क्षेत्र के किसान मक्खन सिंह, बलदेव सिंह, सुखदेव सिंह व हरदेव सिंह का 15 एकड़ के करीब धान और लगभग 2 एकड़ चारा नष्ट हो गया। खराब हुई फसल के लक्षणों को देखते हुए फसल पर ग्रामोक्सोन जैसी खरपतवार नाशक पेस्टिसाइड के छिड़काव का अंदेशा जताया जा रहा है। औलख ने शनिवार को अपनी टीम के साथ निजी पेस्टिसाइड कंपनी के डॉ. हरेंद्र मलिक व डॉ. चांदवीर सिंह को साथ लेकर खराब फसल का जायजा लिया। इस दौरान रोड़ी थाना प्रभारी चांदराम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    पीड़ित किसानों व किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख की ओर से थाना प्रभारी को रंजिश के तहत खरपतवार नाशक के छिड़काव का अंदेशा जताते हुए मामले की जांच के लिए रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। वहीं कृषि विभाग को खराब हुई फसल का उचित निरीक्षण करवाने के लिए पत्र लिखा गया, जिसमें फसल नष्ट होने के सही कारण का पता लगाने की मांग की गई। इस मौके पर अंग्रेज सिंह कोटली, मंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, तरसेम सिंह, गुरमेल सिंह, पिंदर सिंह, सुखदीप सिंह, विवरंजीत सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here