सरसा में हुई मानसून की पहली बरसात

उमस भरी गर्मी में आमजन ने ली राहत की सांस

बरसात ने खोली प्रशासन के दावों की पोल, बरसाती पानी से शहर हुआ लबालब

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पिछले कई दिनों से भीषण उमस भरी गर्मी से जूझ रहे सरसावासियों के लिए शनिवार बाद दोपहर आई बरसात राहत बनकर बरसी। वहीं बरसात से सरसा क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई दी। हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात हो चुकी है, लेकिन सरसा अभी तक सूखा था। शनिवार को सुबह के समय जहां लोग गर्मी व उमस के कारण परेशान थे, वहीं दोपहर के समय आसमान में एकाएक बादल छा गए तथा देखते ही देखते मुसलाधार बरसात हुई। सरसा में यह मौसम की पहली बरसात है। जहां लोगों ने राहत महसूस की।

बरसात से जहां लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की वहीं प्रशासन के लापरवाही के चलते बरसात लोगों के लिए आफत भी बनी। शनिवार को बाद दोपहर शुरु तेज बरसात हुई। शहर में जमकर हुई बरसात ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई। वहीं प्रशाासन की नाकामी ने लोगों की परेशानी में इजाफा किया। बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। बरसात के कारण निचले व कच्ची गलियों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दुपहिया वाहन बरसाती पानी में बंद

निचले क्षेत्र के मकानों में पानी भर गया। बरसात से शहर के हिसार रोड, हिसारिया बाजार, अग्रसेन कॉलोनी, सूरतगढ़िया बाजार, सरकूलर रोड, सदर बाजार, पटेल बस्ती, भादरा बाजार, गौशाला रोड, बस स्टेंड के सामने, पुरानी कचहरी रोड पर हुए जलभराव से लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुपहिया वाहन बरसाती पानी में बंद होने से चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

सरसा शहर के साथ-साथ आसपास के खेतों में हुई बरसात के कारण किसानों के भी चेहरे खिल गए। किसान बुधराम, विनोद सहारण, सीताराम बुडानिया, अमीलाल, पृथ्वी सिंह आदि किसानों ने कहा कि बरसात से फसलों को काफी लाभ होगा। बरसात से नरमा, कपास, बाजरा, धान को काफी लाभ मिलेगा। किसानों का कहना है कि यह बरसात उनकी तबाह हो रही फसलों के लिए अमृत के समान है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।