हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राज्य सरकार अ...

    राज्य सरकार अच्छी शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध

    Jaipur News
    लागू हो सकती है ओल्ड पेंशन स्कीम?

    आवासीय विद्यालयों के विकास के लिए 21.56 करोड़ रुपए स्वीकृत | Jaipur News

    जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश में वंचित तबके के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों के आधुनिकीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु 21.56 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। Jaipur News

    मुख्यमंत्री के इस निर्णय से इन आवासीय विद्यालयों में ओपन जिम, खेलकूद सामग्री, चपाती मशीन, स्मार्ट इन्टरेक्टिव टीचिंग बोर्ड के साथ विभिन्न शिक्षण सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। इसके अतिरिक्त इन आवासीय विद्यालयों में अनुरक्षण, मरम्मत एवं निर्माण के विभिन्न कार्य किए जा सकेंगे। इससे इन आवासीय विद्यालयों में रहने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्ट वातावरण मिल सकेगा तथा उनका शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। Jaipur News

    राजस्थान विश्वविद्यालय में 6 करोड़ की लागत से बनेगा सिंथेटिक ट्रेक

    राज्य सरकार प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए 6 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं अभ्यास हेतु बेहतर वातावरण मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में वर्ष 2023-24 के बजट में घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति दी गई है।

    यह भी पढ़ें:– Ashok Gehlot: मुख्यमंत्री की बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here