हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पाइप लाइन से ...

    पाइप लाइन से घरेलू गैस उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता : उषा शर्मा

    Jaipur News
    पाइप लाइन से घरेलू गैस उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता : उषा शर्मा

    मुख्य सचिव ने सरकारी इमारतों में पीएनजी और सीएनजी लाने का भरोसा दिलाया

    जयपुर। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने गुरूवार को शासन सचिवालय में प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) के साथ आयोजित बैठक में प्रदेश में सीएनजी और घरेलू पीएनजी नेटवर्क के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। Jaipur News

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के सभी जिलों में पाइप लाइन से घरेलू गैस उपलब्ध करवाने के लिए नेटवर्क का विकास समयबद्ध तरीके से पूरा हो। उन्होंने इस कार्य के लिए बोर्ड के समक्ष आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि सभी अवरोधों को दूर करने के हरसंभव प्रयास किये जाएंगे। मुख्य सचिव ने बोर्ड के प्रतिनिधियों से प्रदेश के सभी सरकारी घर, सरकारी कार्यालय, सरकारी कॉलोनी तथा सरकारी अस्पतालों व होटलो में पीएनजी और सीएनजी लाने के प्रावधान करने के लिए भी कहा। Jaipur News

    श्रीमती शर्मा ने कहा कि नेचुरल गैस का उपयोग कोयले से अधिक स्वच्छ है। प्रदेश में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) तथा पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के अधिकतम उपयोग के लिए सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क्स के लिए बुनियादी ढ़ांचा विकसित करने का काम शीघ्र पूरा किया जाना चाहिये। उन्होंने प्रदेश में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क्स के विकास को गति देने के लिए जिलों में बनाई गई समितियों की संबंधित जिला कलक्टर द्वारा नियमित बैठक कर समीक्षा करने के लिए भी कहा। बैठक में पीएनजीआरबी चेयरमैन अनिल कुमार जैन, खान एवं भूविज्ञान विभाग के निदेशक संदेश नायक तथा पीएनजीआरबी के सदस्य मौजूद रहे। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Free Smartphone Scheme : इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना, स्मार्ट फोन पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here