हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आवारा कुत्तों...

    आवारा कुत्तों ने भेड़ों को नोंचा, पांच भेड़ मरीं

    Trolley Crushed Sheep

    सरसा (सुनील वर्मा)। हरियाणा में सिरसा के नाथूसरी चौपटा खंड के गांव कुम्हारिया में आवारा कुत्तों ने पशु बाड़े पर हल्ला बोल 40 भेड़ों को नोंच डाला जिससे पांच भेड़ें मौके पर मर गयीं और सात भेड़े गंभीर रूप से घायल हो गई। चरवाहे मानसिंह ने आज यहां बताया कि कुत्तों के भेड़ो को काटने से उसका करीब दो लाख रुपए का नुकसान हो गया है। घायल भेड़ों का पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया है। चरवाहा मान सिंह ने बताया कि वह सोमवार रात को अपनी 80 भेड़ों के पास सोया हुआ था। देर रात करीब दो से तीन बजे अचानक भेड़ों के झुंड पर चार-पांच आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे पांच भेड़ों की तो मौके पर ही मौत हो गई। सात-आठ भेड़े गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनको बचाना भी काफी मुश्किल है। इसके अलावा करीब 30 भेड़ों को भी कुत्तों ने अपनी चपेट में ले लिया। इसकी सूचना उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग को दी सूचना मिलने पर पशु चिकित्सकों ने घायल भेड़ों का इलाज शुरू कर दिया।

    चरवाहा दम्पत्ति मानसिंह और सुलोचना ने बताया कि आवारा कुत्तों के काटने से पांच भेड़ों की मौत और कई भेड़े घायल होने से उन्हें करीब दो लाख रुपए का नुकसान हो गया है, इस महंगाई के जमाने में उनका तो गुजारा होना भी मुश्किल हो जाएगा। पूरे साल में इतनी तो बचत भी नहीं होती जितना नुकसान हो गया। उन्होंने मांग की है कि घायल भेड़ों के इलाज के साथ-साथ मरी हुई भेड़ों का मुआवजा दिया जाए। पशु चिकित्सक राकेश कुमार ने बताया कि गांव कुम्हारिया में कुत्तों के काटने से कई भेड़े मरने और घायल होने कि सूचना उन्हें मिली। सूचना मिलते ही चिकित्सकों की टीम।गाँव मे पहुंची और घायल भेड़ों का इलाज शुरू कर दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here