हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कल्पना चावला ...

    कल्पना चावला के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन में छाए

    Kharkhoda News
    कल्पना चावला के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन में छाए

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। खांडा रोड़ स्थित कल्पना चावला विद्यापीठ (Kalpana Chawla Vidyapeeth) के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में लहराया परचम। विद्यालय पहुंचने पर सभी विद्यार्थियों का फूल माला पहनकर व नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया। Kharkhoda News

    स्कूल निदेशक धर्मराज खत्री ने बताया कि छात्र मन पुत्र श्री प्रवीण कुमार ने अंडर 17 (73 किलोग्राम) में तृतीय स्थान, छात्र दिनेश पुत्र सुनील कुमार ने अंडर-19 (73 किलोग्राम) में तृतीय स्थान, छात्रा प्रियंका पुत्री श्री सुनील कुमार ने अंडर 17 (55 किलोग्राम) में द्वितीय स्थान तथा छात्रा वैष्णवी पुत्री श्री मंजीत कुमार अंडर 17 (71 किलोग्राम) में द्वितीय स्थान व खेलो इंडिया राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया। Kharkhoda News

    उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है, दोनों आपस में जुड़ी हुई एक कड़ी है, मेहनत और विश्वास से हम भी होंगे बड़े, पदक जीत कर सबसे आगे होंगे खड़े।

    इस अवसर पर जसमेर सिंह व विद्यालय प्राचार्या उषा वत्स ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसी ही विजय प्राप्ति का आशीर्वाद दिया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– रोहतक में ‘एक तारीख-एक घंटा’, स्वच्छता अभियान का होगा आयोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here