हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मीठी बीमारी ब...

    मीठी बीमारी बन रही खामोश खतरा, कंही आप भी न हो जाये इसका शिकार – डॉ प्रदीप जैन

    Baraut News
    Baraut News: मीठी बीमारी बन रही खामोश खतरा, कंही आप भी न हो जाये इसका शिकार - डॉ प्रदीप जैन

    अक्षय नर्सिंग होम बड़ौत के एमडी डॉ प्रदीप जैन ने बताया जीवनशैली में सुधार और योग ही सबसे बड़ा बचाव

    बड़ौत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार दहिया)। Baraut News: वर्तमान समय में शुगर (डायबिटीज) के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जो अब एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। पहले जहां यह बीमारी अधिक उम्र के लोगों तक सीमित मानी जाती थी, वहीं अब युवा वर्ग और किशोर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बड़ौत के अक्षय नर्सिंग होम के एमड़ी और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रदीप जैन में बताया की चिंता की बात यह है कि 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को यह पता ही नहीं होता कि उन्हें शुगर है, जिससे बीमारी बढ़कर गंभीर रूप ले लेती है।

    देश में करोड़ों लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं और बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जिन्हें यह तक पता नहीं कि वे शुगर के शिकार हैं। उन्होंने बताया कि गलत खानपान, तनाव, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अनियमित दिनचर्या इस बढ़ती समस्या के प्रमुख कारण हैं। शुगर एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित करती है और यदि समय रहते इसका नियंत्रण न किया जाए तो यह हृदय, आंख, किडनी और नसों से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है। उन्होंने बताया कि बार-बार पेशाब आना, अत्यधिक प्यास लगना, जल्दी थकान महसूस होना, वजन का अचानक कम होना और घाव का देर से भरना इसके प्रमुख लक्षण हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। Baraut News

    स्वस्थ जीवन शैली और रौजाना योग के अभ्यास से पा सकते है शुगर से निजात

    डॉ जैन ने बताया कि शुगर से बचाव के लिए सबसे जरूरी है संतुलित जीवनशैली अपनाना। नियमित रूप से व्यायाम करना, रोजाना कम से कम आधा घंटा टहलना, योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करना, संतुलित और पौष्टिक भोजन लेना तथा मीठे और तले-भुने खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना बेहद आवश्यक है। साथ ही समय-समय पर शुगर की जांच कराते रहना भी जरूरी है, ताकि बीमारी की समय रहते पहचान हो सके और उसका नियंत्रण किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग देर रात तक जागना, फास्ट फूड का अधिक सेवन करना और घंटों बैठकर काम करना अपनी आदत बना चुके हैं, जो शुगर जैसी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। यदि समय रहते लोग अपनी दिनचर्या में सुधार करें और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, तो इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है। जागरूकता और अनुशासन ही शुगर से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। Baraut News

    यह भी पढ़ें:– गांव निनान में रेडीनेस मेले का आयोजन, अभिभावकों को किया गया जागरूक