जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तैयार रहती है संस्था : मलिक

पानीपत। (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया) भारत माता का एक ऐसा बेटा जिसका नाम लेने से हर युवा की छाती गर्व से फूल जाती है और उसी के नाम से संस्था बनाकर दिन रात जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहना अपने आप में एक गर्व की बात है‌। हम बात कर रहे हैं भगत सिंह यूथ क्लब की, भगत सिंह यूथ क्लब एक ऐसी संस्था है जो दिन रात जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तैयार रहती है। भगत सिंह यूथ क्लब के पूर्व प्रधान गोपी सरपंच, फाउंडर मोहित मलिक ने बताया कि जब हम शहीद भगत सिंह द्वारा देश के लिए दी गई कुर्बानियां सुनते हैं तो गर्व महसूस होता है कि हमारे देश के बेटे ने कितनी यातनाएं सहकर देश को आजाद करवाया और सदैव देश की सेवा की।

यह भी पढ़ें:– 36वां सूरजकुंड मेला: शिल्पकार बाबूराम यादव की कला का बना गवाह

शहीद भगत सिंह द्वारा किए गए महान कार्य से प्रेरित होकर इस संस्था की शुरुआत की। भगत सिंह यूथ क्लब पानीपत के मौजूदा प्रधान अविनाश मलिक ने बताया कि पहले इस संस्था के साथ केवल कुछ लोग जुड़े हुए थे लेकिन आज यह संस्था विशाल युवाओं की संस्था बन चुकी है जो हमेशा निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहती है।इस क्लब में प्रधान अविनाश मलिक, फाउंडर गोपी सरपंच, मोहित मलिक , कोर टीम सदस्य युवराज बाल्यान, विशाल खोखर , अमृत खेरा, महिला विंग अध्य्क्ष रजनी बेनीवाल आदि टीम सदस्य है जो मिल कर काम करते है, क्लब से सैकड़ों युवा लोग जुड़े हुए है ।

2016 मे हुई शुरुआत

इस संस्था की शुरुआत 2016 में शुरू की गई। तब से लेकर अब तक इस संस्था ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली। संस्था द्वारा अपाहिज लोगों को सैकड़ों ट्राई साइकिल व व्हीलचेयर वितरित की जा चुकी है। सैकड़ों लोगों का इलाज करवा चुकी है। ऐसे कई कार्य हैं जो संस्था द्वारा किए जाते हैं।

भगत सिंह के जन्मदिन पर करते हैं रक्तदान

शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर संस्था द्वारा हर वर्ष विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाता है जिसमें शहर के सैकड़ों युवा रक्तदान कर शहीद भगत सिंह को नमन करते हैं। भगत सिंह द्वारा ब्लड कैंप रक्तदान कर जिले में रिकॉर्ड बना चुकी है।

रोड शो निकालकर नशे से दूर रहने के लिए करते हैं प्रेरित

भगत सिंह यूथ क्लब बल्ड कैंप लगाकर व रोड शो निकालकर शहर के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हैं। नशे से युवा अंधकार में जा रहा है और युवा देश का भविष्य है इसलिए नशे से दूर रहकर युवाओं को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं और लोगो को सेवा करती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।