हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा द्रौपदी मुर्म...

    द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति  बनने पर लड्डू बांट दी बधाई

    नारायणगढ़ (सच कहूं/सुरजीत)। द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति  बनने पर भाजपाईयों ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा की अगुवाई में शहर में लडडू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। नारायणगढ़ में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद हासिल होने से खुशी की लहर है। अनुसूचित जाति वर्ग, बागडी समाज व अन्य समाज के लोग सैंकडो लोग राजेश बतौरा की अगुवाई में अपने हाथों में फूल मालाएं व लड्डू लेकर बाबा भीमराव अम्बेडर की प्रतीमा पर पहुंचे तथा वहां पहुंचकर बाबा साहब की प्रतीमा को नमन किया व भारत माता की जय हो के नारे लगाये। सभी एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। जिला अध्यक्ष ने कहाकि बाबा भीम राव अम्बेडकर ने जो सपना देखा था आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसे पूरा कर रहे हैं तथा हर वर्ग को अपने साथ लेकर चल रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने देश व प्रदेशवासियों तथा द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here