हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गर्मी के मौसम...

    गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति बरतें सजगता: डॉ. गौरव

    Summer Season sachkahoon

    शाह सतनाम जी हॉस्पिटल में बेहतर ईलाज के अत्याधुनिक मशीनें मौजूद

    सच कहूँ/राजू, ओढां। शाह सतनाम जी स्पैशेलिटी हॉस्पिटल सरसा की ओर से वीरवार को गांव श्री जलालआणा साहिब में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 90 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। इस दौरान दवाइयों के साथ-साथ उचित परामर्श भी नि:शुल्क दिया गया। इस मौके पर अस्पताल के सीएमओ डॉ. गौरव अग्रवाल ने कहा कि गर्मी के मौसम (Summer Season) में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरतने की अति आवश्यक्ता है।

    बगैर जरूरी कार्य के घरों से बाहर न निकलें। धूप से बचने के लिए साधारण चश्में का प्रयोग करें। वहीं उन्होंने हॉस्पिटल की सेवाओं बारे बताते हुए कहा कि शाह सतनाम जी स्पैशेलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मशीनें मौजूद हैं। विभिन्न टेस्ट के लिए लोगों को दूर-दराज जाने की आवश्यक्ता नहीं है। अस्पताल में कम दर पर विभिन्न टेस्ट करवाने की सुविधा है।

    डॉ. गौरव ने बताया कि इसके अलावा हॉस्पिटल में स्पीच-थैरेपी की सेवाएं शुरू की गई हैं, जिसमेंं जिन बच्चों में तुतलाने की समस्या है उनके लिए ये थैरेपी काफी कारगर साबित होगी। इस अवसर पर पीरओ राजेंद्र कुमार व सुरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश कालांवाली, बंटी मोंगा, मक्खन इन्सां, सुखराज सिंह सहित अन्य सेवादार मौजूद थे।

    दिन के समय आंखों को ठंडे पानी से जरूर धोएं

    डॉ. संदीप भादू ने भी उपस्थितजनों को विभिन्न रोगों बारे जानकारी देते हुए समय पर उपचार करवाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अक्सर हम समय पर ईलाज न करवाने की वजह से रोग को बढ़ावा दे देते हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य व धन दोनों की हानि होती है। वहीं इस शिविर में नेत्र विभाग से प्रवीण कुमार ने कहा कि मौसम (Summer Season) में बदलाव के साथ ही आंखों से संबंधित रोगों में बढोतरी होना स्वाभाविक है। दिन के समय आंखों को ठंडे पानी से जरूर धोएं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here