हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home रंगमंच जाने माने तमि...

    जाने माने तमिल अभिनेता माय सुंदर का निधन

    चेन्नई (सच कहूँ न्यूज)। तमिल के जाने-माने अभिनेता माय सुंदर का शनिवार तड़के, तिरुवरूर जिले में उनके गृहनगर मन्नारगुडी में निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे। दिवंगत सुंदर के करीबी दोस्त और अभिनेता संपत राम ने उनके निधन के बारे में अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। अभिनेता संपत राम ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आज मैं अपने करीबी दोस्त और अभिनेता माय सुंदर के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। हमारी उनसे 1998 में मुलाकात हुयी थी। वह बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने हाल ही में निर्देशक आमिर सर की फिल्म ‘उइर थमिझुक्कू’ में उनके साथ काम किया है। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

    यह भी पढ़ें:– राजस्थान में 2nd ग्रेड टीचर परीक्षा का पेपर लीक, एग्जाम रद्द

    50 से अधिक फिल्मों में काम किया

    उन्होंने बताया कि अभिनेता माय सुंदर ने ‘माई’, ‘थुल्लाधा मनामुम थुल्लुम’, ‘वेनिला कबाडी कुझु’, ‘कुल्नारी कूट्टम’, ‘सिलुक्कुवरुपट्टी सिंगम’ और ‘गट्टा कुष्ठी’ जैसी 50 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने इन फिल्मों में चरित्र और हास्य भूमिका निभाई है। उन्हें फिल्म ‘वेनिला कबड्डी कुझू’ से प्रसिद्ध मिली। वह पीलिया से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। उनका शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजकर 45 मिनट पर उनके आवास पर निधन हो गया। तमिल फिल्म उद्योग ने माई सुंदर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here