हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में बिखरी तमिल की कला और संस्कृति के रंग

    Tricycle Distribute

    विविधता में एकता के साथ मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

    • एक व्यक्ति को हाईटेक ट्राई साइकिल भी की गई भेंट

    गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पखवाड़ा कार्यक्रम में टीकाकरण केंद्रों पर सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के साथ यह दिन विविधता में एकता के साथ मनाया गया। यहां तमिल संस्कृति के रंग बिखरे। वहां के खान-पान और पहनावा को यहां प्रदर्शित करने के साथ पंजाबी बिरादरी महा संगठन के सदस्यों ने स्वयं भी वहां की पोशाकें पहनीं। संगठन के प्रधान बोधराज सीकरी के मुताबिक सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुग्राम के शिवाजी नगर में नरेश चावला के निवास पर विविधता में एकता उत्सव मनाया।

    इस उत्सव में उपस्थित महिलाओं और पुरुषों ने तमिल परिधान पहने हुए थे। पुरुषों ने कुर्ते के साथ लूंगी पहनी हुई थी और महिलाओं ने साड़ी पहनी हुई थी। सभी ने माथे पर कुमकुम भी लगाया हुआ था। उत्सव के माहौल ने गुरुग्राम को तमिलनाडु के रंग में रंग दिया था। साथ ही कार्यक्रम के संयोजक नरेश चावला के पिता लेखराज चावला का जन्मदिन भी मनाया गया। साथ ही दिव्यांग जन को कृत्रिम अंग व उपकरणों के वितरण कार्यक्रम के तहत हाईटेक ट्राई साइकिल दी गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here