हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home खेल रोहित को विश्...

    रोहित को विश्राम देना भारी पड़ा, टीम इंडिया को मिली करारी हार

    India Cricket Match

    इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    • इंग्लैंड की भारत के खिलाफ 15 ट्वेंटी-20 मैचों में 8वीं जीत

    अहमदाबाद (गुजरात)। भारत के हिटमैन के नाम से मशहूर ओपनर रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में विश्राम देने का फैसला भारी पड़ा और टीम इंडिया को विश्व की नंबर एक टीम इंग्लैंड के हाथों आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 20 ओवर में सात विकेट पर 124 रन का मामूली स्कोर बनाया और इंग्लैंड को लक्ष्य हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में दो विकेट पर 130 रन बनाकर मैच समाप्त किया और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड की भारत के खिलाफ 15 टी20 मुकाबलों में यह आठवीं जीत है। भारत की हार से स्टेडियम में हजारों दर्शकों को काफी निराशा हुई।

    ट्वेंटी-20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को

    भारत की पारी में तीन विकेट लेने वाले जोफ्रा आर्चर को प्लेयर आॅफ द् मैच का पुरस्कार मिला। सीरीज का दूसरा मैच इसी स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा। छोटा स्कोर होने के कारण भारतीय गेंदबाजों के पास करने के लिए कुछ बचा नहीं था। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के नहीं होने से भारतीय गेंदबाजी पहले ही कमजोर पड़ चुकी थी। टीम में तीन स्पिनर थे लेकिन वे भी कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इससे पहले भारत के स्कोर में आधे से ज्यादा का योगदान श्रेयस अय्यर का रहा जिन्होंने टी20 का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। अय्यर ने 48 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 21 और हार्दिक पांड्या ने 19 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली अपना खाता नहीं खोल पाए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।