बब्बर खालसा से संबंधित आतंकवादी गिरफ्तार

Patiala News
प्रैस कॉन्फ्रैंस दौरान पत्रकारों से बात करते एसएसपी वरूण शर्मा।

नशा तस्कर अमरीक सिंह व फौजी मनप्रीत शर्मा द्वारा रिमांड दौरान अहम खुलासे

  • फौजी मनप्रीत शर्मा ने कई बार सौंपे थे अमरीक सिंह को सेना के खूफिया दस्तावेज
  • पुलिस को अब तक विदेशी पिस्टल सहित चार पिस्टल हुए बरामद | Patiala News

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पटियाला पुलिस ने नशा तस्कर अमरीक सिंह व फौजी मनप्रीत शर्मा की गिरफ्तारी के बाद इनके एक और साथी बब्बर खालसा से संबंधित आतंकवादी नन्द सिंह पुत्र खुसहाल सिंह निवासी गांव सूहरो, जिला पटियाला को गिरफ्तार किया है और उससे एक पिस्टल 32 बोर व कारतूस बरामद किए हैं। फौजी मनप्रीत शर्मा व अमरीक सिंह के पुलिस रिमांड दौरान और भी बड़े खुलासे हुए हैं और फौजी मनप्रीत शर्मा ने सैना के कई खूफिया दसतावेज अमरीक सिंह सौंपे थे और अमरीक सिंह ने यह जानकारी सीमा पार पाकिस्तान को पहुंचाई थी।

पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि रिमांड दौरान फौजी मनप्रीत शर्मा से भारतीय सेना का अहम डाटा बरामद हुआ है और नशा तस्कर अमरीक सिंह से 3 पिस्टल जिनमें एक विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीते कल अमरीक सिंह के साथी बब्बर खालसा से संबंधित रहे नन्द सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिससे 1 पिस्टल 32 बोर सहित 5 कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि नन्द सिंह बब्बर खालसा के आतंकवादी जगतार तारा और जगतार हवारा का बुड़ैल जेल चंडीगढ़ (2004) के फरार होने वाले केस में सह आरोपी रहा है। आरोपी नन्द सिंह व अमरीक सिंह पटियाला जेल में साल 2012 में इकट्ठे रहे हैं। Patiala News

इस तरह अमरीक सिंह से तीन पिस्टल और इसके साथी नन्द सिंह से एक और पिस्टल बरामद कर कुल चार पिस्टल बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अमरीक सिंह कुछ और लोगों के साथ मिलकर जासूसी में भी शामिल रहा है और फौजी मनप्रीत शर्मा चंडी मन्दिर पंचकूला, पठानकोट, कुप्पवाड़ा और अब भोपाल (मध्यप्रदेश) में तैनात था। अमरीक सिंह की फौजी मनप्रीत शर्मा के गांव बलबेड़ा में रिश्तेदारी होने के चलते अप्रैल 2021 में संपर्क में आए। फौजी मनप्रीत शर्मा साल 2016 में सेना में भर्ती हुआ था और इसने अपनी चंडी मन्दिर पंचकूला में तैनाती दौरान कई अहम खूफिया दस्तावेज 4-5 बार अमरीक सिंह को सौंपे थे। Patiala News

फौजी मनप्रीत शर्मा के कहने पर अमरीक सिंह ने जुलाई 2021 में फौजी मनप्रीत शर्मा की महिला मित्र को परेशान करने वाले युवक पर थाना पिहोवा के एरिया में फायरिंग भी करवाई थी। इसके अलावा फौजी मनप्रीत शर्मा ने विभिन्न देशों (यूके., कनाडा और न्यूजीलैंड) के वीजा हासिल करने के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए हैं, वह भी बरामद किए गए हैं। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि जांच दौरान अगर और लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके और भी उच्च अधिकारी मौजूद थे।

अमरीक सिंह के खिलाफ 18 मामले दर्ज | Patiala News

पुलिस के अनुसार अमरीक सिंह निवासी देधना जिला पटियाला के खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं और यह शुरू से ही गैगस्टरों, आतंकवादियों और ड्रग्ग समग्लरों के साथ जुड़ा हुआ है। साल 2014-15 में जेल में बंद समय दौरान विदेश बैठे आतंकवादी हरविन्द्र सिंह रिन्दा जो भी उस समय पटियाला जेल में बन्द था, से संपर्क में आया था और उसी समय से ही यह हरविन्दर रिन्दा के भगौड़े रहते समय और पाकिस्तान रहने दौरान उसके संपर्क में रहा है। Patiala News

अमरीक सिंह कई बार जेल भी जा चुका है और नशा तस्करी के केसों में उसे सजा भी हुई है। अमरीक सिंह कुछ महीने पहले जेल से राजेन्द्रा अस्पताल में दाखिल हुआ था और चकमा देकर फरार हो गया था। लगभग एक महीने बाद पुलिस ने फिर से उसे गिरफ्तार कर लिया था। अमरीक सिंह से जेल में कई बार मोबाईल फोन भी बरामद हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें:– इंस्टाग्राम पर फेक आईडी से महिलाओं की अश्लील फोटो बनाने वाले दो दबोचे