हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गाजीपुर में ब...

    गाजीपुर में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी की इमारत धवस्त

    MLA Mukhtar Ansari

    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला प्रशासन ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी प्रॉपर्टी डीलर गणेश दत्त मिश्र की छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत को ध्वस्त किये जाने का काम आज सुबह से शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार इस बहुमंजिला इमारत को गिराने के लिए एसडीएम अदालत के आदेश पर जिला अधिकारी एमपी सिंह की अगुवाई वाली आठ सदस्य बोर्ड ने शनिवार देर शाम मुहर लगा दी थी। गौरतलब है है कि कल रात को ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अवैध इमारत का निरीक्षण किया और मार्किंग की गई। गणेश दत्त मिश्र ने अपने पिता के नाम पर शहर से बिल्कुल सटे रजदेपुर देहात स्थित श्रीराम कॉलोनी में उस बिल्डिंग का निर्माण करवा रहे हैं। यह बिल्डिंग अभी निर्माणाधीन है, आरोप है कि निर्माण में मास्टर प्लान के नियमों की अनदेखी की गई है।

    अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का सदर एसडीएम ने नोटिस जारी किया है। इस पर मालिकान ने जिलाधिकारी के यहां अपील दाखिल की थी। सदर एसडीएम ने गत 12 नवम्बर को आदेश जारी किया था। उन्होंने सख्त निर्देश दिया था कि एक सप्ताह के अंदर अगर वह स्वयं अवैध निर्माण नहीं गिराएंगे तो प्रशासन इसे ध्वस्त कर देगा। इसमें जो भी खर्च आएगा, उसे उनसे वसूल किया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार यह बिल्डिग बिना मास्टर प्लान द्वारा नक्शा स्वीकृति के ही बनाया गया है। इस पर एसडीएम ने यह नोटिस जारी किया है। इसी आदेश के बाद मालिकान ने जिलाधिकारी के यहां अपील दाखिल की थी। जिसपर बीती रात डीएम की अगुवाई वाली बोर्ड की बैठक में राहत न/न मिलने के बाद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।