हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कलक्ट्रेट परि...

    कलक्ट्रेट परिसर में चरमराई सफाई व्यवस्था

    Hanumangarh News

    खुले चैम्बर व शौचालयों से आसपास का वातावरण दुर्गंधमय

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिला कलक्ट्रेट परिसर में इन दिनों सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। कलक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर के चेंबर के पास दिव्यांगजनों के लिए बनी सीढ़ी के नीचे खुले चैम्बर व शौचालयों से आसपास का वातावरण दुर्गंधमय हो रहा है। हवा चलने के दौरान सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। बावजूद इसके कलक्ट्रेट में बैठने वाले अधिकारियों का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा। अधिवक्ता रघुवीर वर्मा ने बताया कि जिला कलक्ट्रेट परिसर में चैम्बर खुले पड़े हैं व ओपन टॉयलेट है। Hanumangarh News

    पूरे दिन निराश्रित पशु प्लास्टिक व कागज में मुंह मारते रहते हैं

    इस कारण आसपास का वातावरण दुर्गंधमय रहता है। नींव में पानी घुस रहा है। इससे भवन के धंसने की आशंका है। कलक्ट्रेट परिसर जहां जिले का सबसे बड़ा अधिकारी बैठता है वहां ऐसे हालात हैं तो शहर की हालत क्या होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जिला कलक्ट्रेट में सफाई व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। यहां पूरे दिन निराश्रित पशु प्लास्टिक व कागज में मुंह मारते रहते हैं। मच्छरों की भरमार है। जब कलक्ट्रेट परिसर में भी यह हालात हैं तो जिला प्रशासन पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को कैसे सुचारू रखवा सकता है। Hanumangarh News

    यह बड़े दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने जिला कलक्टर से मांग की कि नगर परिषद अधिकारियों को पाबंद कर खुले पड़े चैम्बर को ढकवाया जाए। सफाई व्यवस्था सुचारू की जाए। अधिवक्ता अनुराग ने बताया कि जिला कलक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगजन के लिए बनी सीढ़ी के नीचे गंदगी का आलम है। यह हालात तब हैं जब अस्पतालों में डेंगू-मलेरिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने जिला कलक्टर से मांग की कि यहां एकत्रित कचरे को उठवाया जाए। Hanumangarh News

    Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कही ये बड़ी बात!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here