हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home कैथल Haryana News:...

    Haryana News: हरियाणा के इस शहर की बदलेगी किस्मत, लोगों को मिलेगा लाभ, जानिये कैसे

    Haryana News
    Haryana News: हरियाणा के इस शहर की बदलेगी किस्मत, लोगों को मिलेगा लाभ, जानिये कैसे

    Haryana News: कैथल, सच कहूं/कुलदीप नैन। शहर के लोगों को सब्जी मंडी में लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलने वाली है। क्योंकि बहुत ही जल्द शहर में 12 एकड़ में नई सब्जी मंडी बनने वाली है। इसके निर्माण को लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अनुमान है कि बहुत ही जल्द शहर वासियों को नई सब्जी मंडी की सौगात मिल जायेगी। भाजपा विधायक लीला राम ने विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को कई बार उठाया था। जिसके बाद वर्ष 2022 में प्रदेश सरकार की ओर से इस मंडी के निर्माण की घोषणा की गई थी। हालांकि अभी तक इसका बजट नहीं जारी किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि जल्दी ही बजट भी जारी कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस समय पुरानी सब्जी मंडी शहर के बीचों-बीच स्थित है। इस कारण पुरानी सब्जी मंडी में जाम का आलम रहता है। नई सब्जी मंडी बनने से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

    Best Juice For Cholesterol: बैड़ कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकाल फेकेंगा इस लाल सब्जी का जूस, ये है सेवन का सही समय

    किसानों के लिए बनेगा विश्राम स्थल | Haryana News

    नई सब्जी मंडी में किसानों के लिए एक अलग से विश्राम स्थल भी बनाया जाएगा। इसके अलावा नई सब्जी मंडी में तमाम मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा सब्जी मंडी में पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार नई सब्जी मंडी का निर्माण जिस जगह पर होगा, वहां पर शहर के दोनों तरफ से लोग इस मंडी में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही जिले के किसानों को भी इस मंडी के निर्माण से काफी फायदा पहुंचेगा. किसानों को अपने खेतों से सब्जी लेकर शहर की भीड़-भाड़ में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वो सीधे बाहर ही सब्जी मंडी में प्रवेश कर सकेंगे

    सब्जी मंडी में अधिक जाम और भीड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। यह मंडी इतनी छोटी है की लोगों को यहां से कई बार जाम के कारण पैदल चलना भी दुर्भर हो जाता है। कई बार तो यहां सब्जी मंडी में इतनी भीड़ हो जाती है की लोगों को बाहर जाने का रास्ता नहीं मिलता। आढतियों का सामान लाने व ले जाने में बहुत समस्या आती है। इसलिए सरकार ये यह अपील है कि यहां से सब्जी मंडी जल्द बाहर शिफ्ट की जाए।
    -पारस मनचंदा, आढ़ती, सब्जी मंडी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here