हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा देश व प्रदेश ...

    देश व प्रदेश में चल रही है राम राज्य की सरकार – पवन खरखौदा

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: देश व प्रदेश में चल रही है राम राज्य की सरकार - पवन खरखौदा

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: ब्राह्मण चौपाल में दादी घुघडी देवी भवन निर्माण के लिए विधानसभा में आवाज उठाने पर स्थानीय विधायक पवन खरखौदा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में राम राज्य की सरकार चल रही है। प्रदेश में ऐसा पहली बार देखने को मिला की रात 11:00 बजे तक विधानसभा का सत्र चलाया गया। ताकि प्रदेश की समस्याओं का निवारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जो काम 30 साल तक नहीं हुए थे वह आपकी ताकत से आपके बेटे पवन ने 1 साल में पूरा करवाने का काम किया है। Kharkhoda News

    कन्या कॉलेज को सरकारी कॉलेज का दर्जा दिलाया, दिल्ली मार्ग जो वर्षों से टूटा हुआ पड़ा था उसको बनवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में विपक्ष द्वारा मुद्दा उठाने के लिए कोई बात नहीं है। उन्हें तो सिर्फ चर्चा से भागना आता है। जब भी विधानसभा में किसी विषय पर चर्चा की बात आती तो विधानसभा छोड़कर भाग जाते थे। कांग्रेस द्वारा बेबुनियाद मुद्दा छेड़ा जा रहा है। वोट चोरी का वह। वो पार्टी जिन्होंने प्रधानमंत्री तक के चुनाव को चुरा लिया था सिर्फ अपनी नाकामीया छुपाने के लिए अनाप-शनाप मुददे जनता के सामने लाने की कोशिश करते हैं। जिनका कोई ओचतय नहीं है। आज भाजपा की सरकार देश की जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही है।

    उन्होंने कहा कि दादी घुघडी देवी के नाम से क्षेत्र में भव्य स्मारक बनाया जाएगा। जिस के निर्माण के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दूंगा। 28 दिसंबर को खरखौदा की नई अनाज मंडी में विकास रैली आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी क्षेत्र वासियों को कई सौगात देने का काम करेंगे। उस दिन अपने सारे जरूरी काम छोड़कर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए अनाज मंडी में पहुंचे। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के प्रधान अमित पाराशर, हरिओम कौशिक, आठगामा के प्रधान विनोद सरपंच, मुकेश सैनी, गुलशन ठेकेदार, नरेंद्र, नरेश पाराशर, बालकिशन, श्रीभगवान विनोद, अश्वनी, सीताराम, कृष्ण चंद आदि व्यक्ति मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Bhatinda Refinery: बठिंडा रिफाईनरी में होगा 2600 करोड़ का नया निवेश: संजीव अरोड़ा