हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कांग्रेस सरका...

    कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लागू कर की थी देश में लोकतंत्र की हत्या: सतेंद्र  शिशौदिया

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News :

    इंदिरा गांधी ने 1975 में लोकतंत्र की हत्या की थी: सुरेश राणा

    • भाजपा ने आपातकाल को लेकर किया संगोष्ठी का आयोजन, 1975, कांग्रेस काल में लगाए गए आपातकाल को याद किया | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: भाजपा जिला महानगर के जरिए 25 जून (आपातकाल) को याद कर काला दिवस के रूप में मनाते हुए, एक वैचारिक संगोष्ठी आईटीएस कॉलेज मोहन नगर के सभागार में आयोजित की गई।  मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि राष्ट्रवाद व संविधान की रक्षा हेतु लोकतंत्र के सिपाही हजारों स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती जेल में ठूंस दिया गया था। कानून व्यवस्था ध्वस्त कर हिटलरशाही व्यवस्था लागू हो गई थी। कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के जरिए  आपातकाल लागू कर देश में लोकतंत्र की हत्या की गई थी। Ghaziabad News

    इंदिरा गांधी के शासन काल मे लगाए गए आपातकाल को 47 साल पूरे हो चुके है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। पिछले 70 सालों से देश पर एक परिवार पार्टी का राज रहा है। ऐसी पार्टी लोकतंत्र की बात करती है, जबकि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है, उसका कांग्रेस पुरजोर विरोध कर रही है। देश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद, सबसे पहले राजनीतिक हत्या श्यामा प्रसाद मुखर्जी की हुई। उन्हें जेल में डाल दिया गया और उनकी जेल में मौत हो गई। देश में सबसे पहले राजनीतिक हत्या कांग्रेस ने की, वह कांग्रेस आज बीजेपी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रही है। ये भी देश कभी भूल नहीं सकता ,आपातकाल में ही मीडिया की स्वतंत्रता पर कुठाराघात हुआ था। Ghaziabad News

    विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा आज के दिन इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की थी न जाने आज कांग्रेस के नेता किस मुंह से लोकतंत्र की दुहाई दे रहे है। संविधान के खतरे की बात कह रहे हैं। देश अब जान चुका है कांग्रेस भक्षक पार्टी है भाजपा रक्षक पार्टी है। उन्होंने कहा भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसकी कथनी और करनी में कोई फर्क नही होता। उधर दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी अपनी कथनी करनी में फटाफट और सटासट बदलाव करने वाली पार्टी है। सत्ता पर काबिज होने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। उसी का एक उदाहरण आपातकाल था।

    संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान मंचासीन लोकतंत्र सेनानियों को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा के जरिए  आपातकाल लागू होने पर जेल गए लोकतंत्र के नायकों बलदेव राज शर्मा, नीलम शर्मा पत्नी स्वर्गीय यशपाल शर्मा, जय प्रकाश बंसल, हरि ओम गुप्ता , वैद्य विजय कुमार, शिक्षा त्यागी, पंडित कन्हैया लाल मार्कंडेय, आनंद आर्य, गिरीश सक्सेना ओम पाल त्यागी, पवन अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, चंद्र पाल चौधरी रमेश राघव आदि का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। और अंत में जिलाध्यक्ष सतपाल चौधरी ने सभी आगुंतकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

    वैचारिक संगोष्ठी कार्यक्रम में यह गणमान्य लोग रहे मौजूद | Ghaziabad News

    कार्यक्रम के संयोजक महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, जिला महामंत्री जितेंद्र चितौड़ा, मंच संचालन महामंत्री गोपाल अग्रवाल, बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, विधायक मंजू सिवाच, पूर्व अध्यक्ष सतबीर राघव, पूर्व विधायक प्रशांत गुर्जर, भोजपुर प्रमुख सुचेता सिंह,उपाध्यक्ष रनिता सिंह, अमर दत्त शर्मा, सरदार एसपी सिंह, राजेन्द्र त्यागी, अनिल स्वामी, प्रदीप चौधरी, ब्रह्ममेश तिवारी, राजू पांचाल, अमित

    प्रताप सिंह, कविता सिरोही, मीना भंडारी, पार्षद शीतल चौधरी, वीरेन्द्र सारस्वत, सच्चिदानंद शर्मा, डीएन सिंह, चमन चौहान, बीएल गौतम,विजय मोहन, बिजेंद्र चौहान, राजेश्वर प्रसाद, उदिता त्यागी, ऋचा भदौरिया, प्रीति चंद्रा, धीरज शर्मा, महेश शर्मा, संजय रावत, पूनम सिंह, हिमांशु शर्मा, सुभाष शर्मा, वर्षा हजेला, राहुल शर्मा, विकास राघव, श्याम शर्मा, नीरज गोयल, अरविंद भारतीय, डॉ  केशव त्यागी आदि मौजूद  रहे। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– Haryana CET Result 2024: ग्रुप-सी पदों के लिए संशोधित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट घोषित!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here