हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान संविधान की मह...

    संविधान की महता को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत : सीजेएम

    राष्ट्रीय संविधान दिवस पर बाल संसद का आयोजन

    76th Constitution Day: हनुमानगढ़। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में बुधवार को 76वें राष्ट्रीय संविधान दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लीगल ऐड क्लिनिक की ओर से बाल संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीता बेड़ा सज्जन, सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी अग्रवाल, न्यायिक अधिकारी सुदर्शन पुरोहित, प्रशिक्षु न्यायिक मजिस्ट्रेट बरसा देवी, आकांक्षा बंसीवाल, अनिता शर्मा ने शिरकत की। सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान देश को जोड़ता है। Hanumangarh News

    सरकार चलाने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल औपचारिकता नहीं बल्कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से संविधान की महता को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने समान लिंगानुपात पर जोर देते हुए महिला शक्ति से आह्वान किया कि वे सिर्फ घर तक नहीं बल्कि देश के विकास में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने संविधान क्या है व इसके अधिकारों के बारे में भी छात्र-छात्राओं को बताया। न्यायिक अधिकारी सुदर्शन पुरोहित ने कहा कि संविधान एकता का भाव रखता है। संविधान सुप्रीम लॉ ऑफ कंट्री है। इसे जितना पढ़ेंगे उतना ही नया जानेंगे।

    लॉ एक ऐसा समंदर है जिसमें जितना गोता लगाओगे तो हर प्रयास में एक नया हीरा निकल कर बाहर आएगा। विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक दिनेश जुनेजा ने कहा कि संविधान हमारे राष्ट्र की पहचान है। यह हमें केवल कानून नहीं सिखाता बल्कि जीवन जीने की मर्यादा, कर्तव्य एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व भी सिखाता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी संविधान के आदर्शांे को अपनाकर देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम मेहरा ने बताया कि 20 नवम्बर से 26 नवम्बर तक संविधान सप्ताह का आयोजन किया गया।

    इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में संवैधानिक मूल्यों, नागरिक दायित्वों, लोकतांत्रिक संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना था। पूरे सप्ताह विविध शैक्षणिक, रचनात्मक, बौद्धिक और सहभागितापूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं। रंगोली-पोस्टर और संविधान को जानो आदि प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता रहे सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लीगल एड क्लिनिक की संयोजक टीम ने किया। Hanumangarh News