हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    ‘जागरूक नागरिक बनकर संविधान के प्रति सम्मान-कर्तव्यनिष्ठा का करें पालन’

    संविधान दिवस पर संगोष्ठी व निबंध प्रतियोगिता

    हनुमानगढ़। टाउन स्थित व्यापार मंडल कन्या महाविद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में संविधान की मूल भावना, उसके सिद्धांतों और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने में उसकी भूमिका के प्रति जागरूकता फैलाना था। छात्राओं ने भारतीय संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया और संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। Hanumangarh News

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वीएम पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. नीलम गौड़ रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के इतिहास, निर्माण प्रक्रिया और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत देश का संविधान विश्व के सबसे बड़े और सर्वोत्तम लिखित संविधानों में से एक है। इसमें प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का संतुलित रूप से उल्लेख किया गया है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक जागरूक नागरिक बनकर संविधान के प्रति सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से एनएसएस प्रभारी अनु मुंजाल के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हिस्सा लेने वाली छात्राओं ने लोकतंत्र, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, समानता और न्याय जैसे विषयों पर प्रभावशाली निबंध लिखा। Hanumangarh News