हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश एक स्वर में ब...

    एक स्वर में बोली साध-संगत, शरारती तत्वों के मंसूबे नहीं होंगे कभी कामयाब

    मासिक नामचर्चा में बांटा 16 परिवारों को राशन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी मार्ग स्थित कल्याण नगर नामचर्चा घर में गत दिवस ब्लॉक कल्याण नगर की मासिक ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में ब्लॉक की साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा की समाप्ति पर फूड बैंक से 16 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास मा. सतीश इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर किया गया। इसके पश्चात कविराजों ने भजनों के माध्यम से नामचर्चा पंडाल का माहौल भक्तिमय बनाया।

    अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। इस अवसर पर ब्लॉक कमेटी ने कहा कि कुछ शरारती तत्व बार बार बेबुनियाद अफवाहें फैलाकर माहौल को खराब करने में जुटे हुए है। लेकिन साध-संगत कभी भी इनके बहकावें में नहीं आएगी। वहीं साध-संगत ने भी दोनो हाथ खड़े कर अपने सतगुरु पर दृढ विश्वास दिखाते हुए शरारती तत्वों के बातों में नहीं आने का संकल्प लिया। इस सेवा कार्य में आर्थिक सहयोग डॉ. मेहर सिंह इन्सां, निवासी कल्याण नगर गली न. 1 द्वारा किया गया। जिन्होंने अपनी पत्नी की याद में जरूरतमंदों की मदद की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here