हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बदमाशों ने स्...

    बदमाशों ने स्टोर मैनेजर को मारी गोली

    Crime Sachkahoon
    अमेरिका में फिर गोलीबारी, 16 की मौत, 30 से अधिक घायल

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। यहां एक ग्रोसरी स्टोर पर लूटपाट करने आए बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने मैनेजर से स्टोर में रखा कैश मांगा था। जब उसने कैश नहीं दिया तो बदमाशों ने स्टोर मैनेजर को गोली मार दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार सेक्टर-58 स्थित ग्रोसरी स्टोर में सामान्य दिनों की तरह स्टाफ काम कर रहा था। रात को कुछ बदमाश स्टोर में पहुंचे और मैनेजर को धमकी देकर कैश की मांग की। आरोप है कि जब मैनेजर ने कैश देने से मना किया तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी। इसी दौरान उन्होंने लूटपाट भी की। आनन-फानन में घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद रहे स्टाफ के बयान दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here