हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश Rajasthan Rai...

    Rajasthan Railway News: खुशखबरी, राजस्थान के इन जिलों से होकर गुजरेगी ये नई रेलवे लाइन, 492 करोड़ रुपये की स्वीकृति, देखें रूट

    Rajasthan Railway
    Rajasthan Railway: खुशखबरी, राजस्थान के इन जिलों से होकर गुजरेगी ये नई रेलवे लाइन, 492 करोड़ रुपये की स्वीकृति, देखें रूट

    उदयपुर (सच कहूँ न्यूज)। Rajasthan Railway News: रेलवे प्रशासन ने राजस्थान के उदयपुर चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर में उमरा- देबारी 25 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के लिए 492 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत दी है। रेलवे प्रशासन द्वारा मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इस दोहरीकरण से पर्यटन नगरी उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज रेलवे नेटवर्क उपलब्ध होगा। साथ ही क्षेत्र का अहमदाबाद और जयपुर के मध्य भी तीव्र सम्पर्क स्थापित होगा। इस मार्ग के दोहरीकरण होने से चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में पर्यटक गतिविधियां बढ़ेंगी और भीलवाड़ा में कपड़ा उद्योग एवं चित्तौड़गढ़ के आस-पास स्थित सीमेंट इण्डस्ट्रीज को बढ़ावा मिलेगा। Rajasthan Railway

    इससे रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस मार्ग के दोहरीकरण से लाइन क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी और अधिक रेलगाड़ियों का संचालन किया जा सकेगा साथ ही रेलगाड़ियों की गति में भी वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 354 करोड़ रुपये की लागत के साथ प्रगति पर है। इन कार्यों के निष्पादन से उदयपुर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। Rajasthan Railway

    यह भी पढ़ें:– कार्यक्षमता में सुधार और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को मिली मजबूती: जे रविंद्र गौड़