हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More

    विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.56 करोड़ के पार, 8.55 लाख की मौत

    Corona in India

    वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो /नयी दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.55 करोड़ के पार हो गयी है और इस महामारी की चपेट में आने से अब तक 8.56 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 25,662,349 लोग संक्रमित हुए हैं और 855,578 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 60 लाख को पार कर 6073806 पर पहुंच गयी है और अब तक 184,659 लोगों की जान जा चुकी है। विश्व में कोरोना से प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर चल रहे ब्राजील में अब तक 3,95,0931 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 122,596 लोगों की मौत हो चुकी है।

    भारत में बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों का आंकड़ा 37,69,524 हो गया वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 66,333 हो गयी है। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 997,072 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,250 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 652,037 लोग संक्रमित हुए हैं और 28,944 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 628,259 पर पहुंच गई है तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 14,263 हो गयी हैं। कोविड-19 से संक्रमित मामलों में कोलम्बिया ने मेक्सिको को पीछे छोड़ दिया है और अब सातवें नंबर पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 615,168 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 19,663 है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।