हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ आसमां से बरस ...

    आसमां से बरस रही आग, जरूरी हो, तभी घर से निकले बाहर

    Heat Wave
    Heat Wave: झुलसने लगा उतर भारत, सरसा में पारा 44.8 तो भठिंडा में 46.5

    ऐलनाबाद (सच कहूँ न्यूज)। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप में शनिवार को ऐलनाबाद क्षेत्र का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया और आने वाले दिनों में भी इस क्षेत्र वासियों को गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को तापमान 46 और सोमावार को 46.3 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। लेकिन इसके बावजूद मौसम विभाग द्वारा इन दिनों में बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। अब तो यह हाल है कि दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में भी राहत नहीं मिल रही है। गर्मी चरम सीमा पर होने के कारण लोगों की दिनचर्या ठहर-सी गई।

    दिन में बाजार खुले तो जरूर नजर आते हैं लेकिन खरीदारी के लिए लोग कम ही नजर आते हैं। कुछ लोग गर्मी के कारण सुबह शाम घर से निकल कर आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, खरबूजें, तरबूज की खरीदारी करते हैं। जिससे इनकी बिक्री में इजाफा तो हुआ है। लेकिन बाजार की बात करें तो सुबह से लेकर शाम के समय तक पड़ रही तेज धूप लॉकडाउन जैसी स्थिति याद दिला देती है।

    जनजीवन पर पड़ रहा है असर

    मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में इस समय उत्तर पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवाएं आ रही है। इसी के प्रभााव से तापमान तेजी से बढ़ा है। वर्तमान में अधिकतम तापमान का आंकड़ा अब अपने पीक पोजिशन पर आ गया है। इससे संभावना है कि अब आने वाले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान के आंकड़े में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। गर्म-शुष्क हवा के असर से तापमान में हुई वृद्धि का असर आम जनजीवन में भी देखने को मिल रहा है।

    पेय पदार्थ ज्यादा पीए

    गर्मी के मौसम में ठोस आहार की बजाए तरल पेय पदार्थ जैसे ठंडा पानी, नीबू पानी, नींबू शिकंजी, शर्बत,फलों का रस, छाछ, लस्सी ज्यादा मात्रा में लें, इनसे शरीर में तरावट बनी रहेगी और ऊर्जा का स्तर भी बना रहेगा। गर्मी के दुष्परिणामों से बचने के लिए ठंडी तासीर के खाद्य पदार्थों का सेवन करें। बेल का शर्बत,आंवला, कच्चे प्याज को भोजन में शामिल करें। खाद्य पदार्थ को गर्म-ठंडे के आधार पर नहीं बल्कि उनकी तासीर के आधार पर पहचानें जैसे आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक और बर्फ का गोला ठंडा होने पर भी शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं।

    ठंडी फुहार के इंतजार में लोग

    दिन में चिलचिलाती धूप में आम लोगों का घरों से बाहर निकलना दुभर हो गया है। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। दिन व रात को ठंड का एहसास करवाने वाले कू लर व पंखे भी अब तो बेअसर साबित होने लगे है। जहां भीषण गर्मी इसी तरह ही सताती रहेगी। वहीं मौसम विभाग की माने तो इस बार मानसून भी अपने तय समय पर ही प्रदेश में दस्तक देगा। हाल ही में आए समुद्री तूफान के चलते हालांकि थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब भीषण गर्मी से बेहाल लोग बेसब्री से ठंडी फु हार का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here