हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश Reverse White...

    Reverse White Hair Naturally: सफेद बालों को काला करने का राज छिपा है आपके ही घर में, जानकर हो जाओगे हैरान

    Reverse White Hair Naturally
    Reverse White Hair Naturally: सफेद बालों को काला करने का राज छिपा है आपके ही घर में, जानकर हो जाओगे हैरान

    Reverse White Hair Naturally:  (सच कहूं/अनु सैनी) आज के दौर में बाल सफेद होने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही हैं, अधिकतर 15-20 साल के बच्चों में भी ये समस्या देखने को मिल रही हैं। वहीं अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अपने घर के बगीचे में लगे इन फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल इन फूलों में कुछ ऐसे आयुर्वेदिक गुण छिपे होते हैं, जो बालों को काला करने के काम आते हैं, पहले ये स्कीन को साफ करते हैं और फिर बालों में ब्लड़ सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं, इसके अलावा ये डैंड्रफ की समस्या को भी दूर करते हैं, इसके अलावा ये बालों के रोम छिद्र को खोल देते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती हैं। आइए आपको इसके इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं।
    सदाबहार फूलों को बालों में कैंसे लगाएं
    सामग्री
    सदाबहार के फूल और पत्तियां
    चाय पत्ती का पानी
    कॉफी
    लोहे का बर्तन
    हेयर पैक बनाने का तरीका

    सदाबहार के फूलों से इस हेयर पैक को आसानी से बनाया जा सकता हैं, इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको चायपत्ती को पानी में उबाल लेना हैं, और इस पानी को छानकर रख लेना हैं। इसके बाद सदाबहार के फूल और पत्तियों को इस पानी में डालकर मिक्सर में पीस लेना हैं, इसके बाद इस मिक्सर को लोहे के बर्तन में निकाल लें और इसमें कॉफी पाउडर मिला लें, अब इसे 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ये काला हो जाएगा। इसके बाद इसे बालों में लगाएं और एक घंटे तक इसे बालों में लगा छोड़ दें, फिर बालों को नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।

    बालों के लिए सदाबहार फूल के फायदें | Reverse White Hair Naturally

    बता दें कि सदाबहार में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ से लड़ने के साथ-साथ बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये बालों में कोलेजन बूस्ट करने के साथ इनकी रंगत को बेहतर बनाने में भी काफी मदद करते हैं। अगर इनका इस्तेमाल लगातार किया जाए तो ये सफेद बालों को काल कर सकते हैं। इसके अलावा ये स्कैल्प में सूजन को रोकते हैं, जिससे बालों का झड़ना रुक जाता हैं।