हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home कारोबार Share Market:...

    Share Market: शेयर बाजार की तेजी थमी, सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम

    Stock Market
    Stock Market: शेयर बाजार की तेजी थमी, सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम

    मुंबई (एजेंसी)। Share Market: विश्व बाजार की गिरावट से निराश निवेशकों की स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, आईटी, दूरसंचार, बैंकिंग, धातु और टेक समेत पंद्रह समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार के दोनों मानक सूचकांक की लगातार जारी तेजी आज थम गई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 202.80 अंक की गिरावट लेकर 82,352.64 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 81.15 अंक कमजोर होकर 25,198.70 अंक पर आ गया। हालांकि बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा, जिससे मिडकैप 0.15 प्रतिशत फिसलकर 49,065.43 अंक रह गया जबकि स्मॉलकैप 0.26 प्रतिशत बढ़कर 56,208.39 अंक पर पहुंच गया। Stock Market

    इस दौरान बीएसई में कुल 4047 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2043 में गिरावट जबकि 1910 में तेजी रही वहीं 94 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 31 कंपनियों में बिकवाली जबकि 18 में लिवाली हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के 15 शेयरों का रुझान नकारात्मक रहा। इससे ऊर्जा 0.68, वित्तीय सेवाएं 0.40, इंडस्ट्रियल्स 0.21, आईटी 0.91, दूरसंचार 0.82, यूटिलिटीज 0.27, आॅटो 0.37, बैंकिंग 0.70, कैपिटल गुड्स 0.28, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.47, धातु 1.11, तेल एवं गैस 0.55, पावर 0.53, टेक 0.71 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.46 प्रतिशत लुढ़क गए। Stock Market

    अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.61, जर्मनी का डैक्स 0.53, जापान का निक्केई 4.24, हांगकांग का हैंगसेंग 1.10 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.67 प्रतिशत लुढ़क गया।

    कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स 710 अंक की गिरावट लेकर 81,845.50 अंक पर खुला और बिकवाली जारी रहने से थोड़ी देर बाद ही 81,833.69 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। वहीं, लिवाली होने से दोपहर बाद यह 82,408.54 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 82,555.44 अंक के मुकाबले 0.25 प्रतिशत टूटकर 82,352.64 अंक पर आ गया। इसी तरह निफ्टी भी 190 अंक उतरकर 25,089.95 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 25,083.80 अंक के निचले जबकि 25,216.00 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 25,279.85 अंक की तुलना में 0.32 प्रतिशत उतरकर 25,198.70 अंक रह गया। Stock Market

    इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.29, एक्सिस बैंक 1.20, एसबीआई 1.00, आईसीआईसीआई बैंक 0.97, इंफोसिस 0.94, एलटी 0.86, टीसीएस 0.68, बजाज फाइनेंस 0.60, टाटा स्टील 0.53, पावरग्रिड 0.51, अडानी पोर्ट्स 0.50, टाटा मोटर्स 0.48, एचसीएल टेक 0.36, एनटीपीसी 0.32, आईटीसी 0.32, टाइटन 0.30, मारुति 0.24, इंडसइंड बैंक 0.15 और जेएसडब्ल्यू स्टील 0.06 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, एशियन पेंट 2.48, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.74, अल्ट्रासिमको 1.31, सन फार्मा 1.18, रिलायंस 0.43, एचडीएफसी बैंक 0.26, बजाज फिन सर्व 0.23, टेक महिंद्रा 0.19, भारती एयरटेल 0.18 और कोटक बैंक के शेयर 0.04 प्रतिशत लाभ में रहे। Stock Market

    यह भी पढ़ें:– Kuchera, Nagaur Accident : करंट लगने से माँ-बेटा और बहू की मौत!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here