हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश 105 करोड़ के घ...

    105 करोड़ के घोटाले का मामला: असम की महिला आईएएस को अजमेर से धरा

    Ajmer News
    असम की आईएएस महिला ऑफिसर सेवाली देवी शर्मा

    दामाद और कॉन्ट्रैक्टर को भी गिरफ्तार

    अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। असम की विजिलेंस टीम ने आज असम की आईएएस महिला आॅफिसर सेवाली देवी शर्मा सहित तीन लोगों को अजमेर से गिरफ्तार किया है। (Ajmer News) इस गिरफ्तारी में उनका एक दामाद भी शामिल है। टीम की इस कार्रवाई में सेवाली की नौकरानी को भी हिरासत में लिया गया है।

    यह भी पढ़ें:– आमदनी बढ़ाने के लिए बागवानी को अपनाए किसान: उपायुक्त

    उल्लेखनीय है कि यह गिरफ्तारी असम की स्टेट काउंसलिंग आॅफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग में 105 करोड़ रुपए के कथित घोटाले के मामले में की गई है। (Ajmer News) बता दें कि तीनों आरोपी फरारी काटने के लिए अजमेर आए थे। तीनों आरोपियों को यहीं के सीजीएम कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।

    असम विजिलेंस की स्पेशल टीम इंस्पेक्टर प्रीतम सेकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात ही टीम अजमेर पहुंच गई थी। (Ajmer News) इस दौरान कोतवाली थाना पुलिस से संपर्क किया गया और उन्हें पूरा मामला बताया गया तथा आरोपियों के अजमेर होने की सूचना दी गई। असम विजिलेंस टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार सुबह ही लोकेशन के आधार पर जयपुर रोड स्थित होटल क्रॉस लेन में छापा मारकर सेवाली देवी शर्मा और कॉन्ट्रैक्टर दामाद अजीत पाल सिंह और राहुल आमीन को गिरफ्तार किया है।

    उल्लेखनीय है कि सेवाली देवी शर्मा पर आरोप है कि 2017-2020 के बीच वे एससीईआरटी में थीं। इस दौरान उन्होंने सरकार की सहमति के बिना 5 बैंक अकाउंट खुलवाकर कथित रूप से 100 करोड़ से अधिक के घोटाले किए थे। इस घोटाले में उनके कॉन्ट्रैक्टर दामाद भी शामिल थे। महिला आईएएस अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी वर्क आॅर्डर के ही 105 करोड़ रुपए निकलवा लिए थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here