हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सूने मकान से ...

    सूने मकान से सोने के जेवरात व नकदी चोरी

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन के सिविल लाइंस में सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने सोने के जेवरातों व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक अपनी पत्नी का इलाज करवाने के लिए जयपुर गया हुआ था। मकान मालिक की रिपोर्ट के आधार पर जंक्शन पुलिस थाना में अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वारदात के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल अज्ञात चोर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। Hanumangarh News

    Heavy Rain: आसमान फटा, ऊपर से गिरे सोने के सिक्के!

    पुलिस के अनुसार अभिमन्यु (36) पुत्र सचिदानंद तिवाड़ी निवासी मकान नम्बर ए/166 सिविल लाइंस, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज करवाने के लिए 29 मार्च को शाम करीब 6.30 बजे जयपुर गया था। वह जयपुर से 31 मार्च को सुबह करीब 9.30 बजे वापस अपने घर पहुंचा। घर पहुंचा तो मकान के मुख्य दरवाजे पर लगाया गया ताला टूटा हुआ था।

    मकान के अंदर कमरों के दरवाजों के भी ताले टूटे हुए थे। मकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ा हुआ था। इसके अंदर से करीब 4 तौला सोने के जेवरात जिनमें मंगलसूत्र, दो अंगू, कान की बालियां व करीब 50 हजार रुपए की नकदी गायब थी। अभिमन्यु तिवाड़ी के अनुसार कोई अज्ञात व्यक्ति 29 मार्च से 31 मार्च के मध्य घर में घुसकर अलमारी का ताला तोडक़र जेवरात व नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश एएसआई कुष्ण कुमार के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

    चक 22 एनडीआर में दिनदहाड़े हुई चोरी

    टाउन थाना क्षेत्र के चक 22 एनडीआर में दिनदहाड़े सूने मकान में घुसे चोर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार विनोद कुमार (49) पुत्र चेतराम जाट निवासी चक 22 एनडीआर, रोही किशनपुरा दिखनादा ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति रविवार को दिन के समय में घर का ताला तोडक़र अंदर घुसा। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान लखूवाली पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सोहनलाल सांखला को सौंपा है। Hanumangarh News

    Sach Kahoon Lucky Draw 2024: सच कहूँ पाठकों पर हुई इनामों की वर्षा! जानें कौन बना लक्की विनर?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here