हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Dussehra 2023: हिमाचल की हसीन वादियों में है दशहरे की छुट्टियाँ मनाने का हसीं नजारा, एक बार इस घाटी में जाकर जरूर देखें!

    Dussehra 2023
    Dussehra 2023: हिमाचल की हसीन वादियों में है दशहरे की छुट्टियाँ मनाने का हसीं नजारा, एक बार इस घाटी में जाकर जरूर देखें!

    नई दिल्ली।Weekend Destination: दशहरा आने वाला है और जाहिर सी बात हैं कि इस त्यौहार पर छुट्टियाँ भी जरूर मिलनी हैं। ऐसे में अगर कहीं जाने का प्लान तैयार कर रहे हैं तो हिमाचल की हसीन-हसीन वादियों में जाने का प्लान बना सकते हैं और हिमाचल में भी सैंज वैली में घूमने का नजारा भी हसीं ही होगा, जोकि कुल्लू मनाली से मात्र 50 किमी की दूरी पर बसी हुई है। इस घाटी की यह खासियत है कि यहां पर दूर-दूर तक नजर मार कर देखा जाए तो हर-भरे घास के मैदान देखने को मिलेंगे जोकि देखने पर अति मनरोम दृश्य पेश करते हैं। सैंज घाटी अपने शांत-सुंदर और इस अति मनोरम दृश्य के लिए ही मशहूर है। Dussehra 2023

    RBI New Rule: 1 दिसंबर से नए नियम में जुड़ेगा प्रॉपर्टी पेपर्स संबंधित नियम! जानें कौन सा है वह नियम?

    Dussehra 2023
    Dussehra 2023: हिमाचल की हसीन वादियों में है दशहरे की छुट्टियाँ मनाने का हसीं नजारा, एक बार इस घाटी में जाकर जरूर देखें!

    वैसे तो हिमाचल अपनी हसी वादियों के लिए मशहूर है और वहां ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जहां इत्मीनान से 2-3 दिनों की छुट्टी बिताई जा सकती है। आज हम इस लेख में ऐसी ही एक जगह का वर्णन करने जा रहे हैं जहां जाकर आप आराम से अपनी दशहरे की छुट्टियां शांति और हर्षोल्लास के साथ व्यतीत कर सकते हैं। बता दें कि कुल्लू मनाली से महज 45-50 किमी दूर सैंज घाटी है, जिसके चारों ओर ऊंचे-ऊंचे तथा हरे-भरे पहाड़ हंै। यह घाटी देखने में खूबसूरत तो है ही, साथ ही यह शहर के शोर-शराबे से दूर भी है। इसी वजह से यहां का वातावरण भी आपके काफी अनुकूल होता है। यहां अपनी छुट्टियां बिताकर आप असीम शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं। सैंज घाटी में जाकर आपको यह अहसास होगा कि आप प्रकृति के कितने करीब हैं। इसलिए एक बार आप दशहरा वीकेंड की अपनी शॉर्ट ट्रिप में हिमाचल की इस हसीं घाटी को शामिल कर सकते हैं।

    हिमाचल की सैंज घाटी अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है और तो और यहां के गांव भी बहुत खूबसूरत हैं, इन्हीं गांवों में से एक शांघड़ नाम का गांव है। यहां प्रच्चलित है कि पांडवों ने अपने वनवास का कुछ समय यहां बिताया था और यही वो जगह है, जहां भगवान श्रीकृष्ण से उनकी मुलाकात भी हुई थी। यह खास स्थान ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए बेहतरीन स्थान रखता है।

    मशहूर पुंडरीक ऋषि लेक

    पुंडरीक ऋषि नाम से मशहूर यहां एक लेक भी है, जोकि यहां के लोगों के लिए एक बेहद खास स्थान है। इससे संबंधित भी स्थानीय लोग कई कई कहानियां सुनाते हैं, जो आपको यहां सुनने को मिल जाएंगी। इस झील के किनारे पर बैठकर आपको काफी सुकून मिल सकता है और यहां की खूबसूरती भी आप कैमरे में कैद कर सकते हैं।

    हिमाचल की सैंज घाटी, ट्रैकिंग के लिए बेहतर मानी जाती है। ट्रैकिंग का रोमांच आपको अगर महसूस करना है तो आप यहां जा सकते हैं, क्योंकि हिमालय नेशनल पार्क ट्रैक, यहां का सबसे अच्छा ट्रैक है। जो पूरे 1,170 वर्ग कि.मी. में फैला हुआ है। इस नेशनल पार्क में 830 से अधिक पौधों की अलग-अलग प्रजातियां हैं और यह समुद्र तल से 5,800 मीटर ऊंचा यह पार्क है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here