हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना में छोड़...

    यमुना में छोड़ा गया 27,000 क्यूसेक पानी, जलस्तर में होगी वृद्धि

    Kairana News
    Kairana News: यमुना में छोड़ा गया 27,000 क्यूसेक पानी, जलस्तर में होगी वृद्धि

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गुरुवार को हथिनीकुंड बैराज से अधिकतम 27,000 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। बैराज से छोड़े गए पानी से क्षेत्र में यमुना के जलस्तर में आंशिक वृद्धि होने की संभावना है। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में निरंतर हो रही बरसात से हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है, जिसे कम करने के लिए यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में भी वृद्धि होने लगी है। बैराज से गुरुवार दोपहर दो बजे यमुना में अधिकतम 27,000 क्यूसेक जल प्रवाहित किया गया।

    इससे पूर्व, प्रातः आठ बजे 13359 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया था। यमुना में छोड़ा गया पानी कैराना में पहुंचने पट जलस्तर में आंशिक वृद्धि करेगा। उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से गुरुवार को अधिकतम 27,000 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है, जिससे क्षेत्र में खतरे की कोई संभावना नही है। यमुना में छोड़ा गया पानी 24 घंटे बाद कैराना पहुंच जाएगा। फिलहाल कैराना में यमुना का बहाव 229.100 मीटर पर है। जबकि यमुना ब्रिज पर लगाए गए सूचकांक के अनुसार चेतावनी बिंदु 231.000 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित किया गया है। इसलिए यमुना में छोड़े गए पानी से किसी भी प्रकार के खतरे की संभावना नही है।

    यह भी पढ़ें:– सीएम फ्लाइंग की घरौंडा में सबसे बड़ी रेड: 12 लाख कैश, 53 जुआरी, 46 मोबाइल और दर्जनों वाहन पकड़े, सीएम फ्लाइंग के डीएसपी ने स्थानीय प्रशासन पर खडे किए सवाल