हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश डबवाली एचडीएफ...

    डबवाली एचडीएफसी बैंक की शाखा-2 में अचानक सायरन बजने से मचा हड़कंप!

    Sirsa News
    डबवाली एचडीएफसी बैंक की शाखा-2 में अचानक सायरन बजने से मचा हड़कंप!

    डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। मंगलवार रात को एचडीएफसी बैंक की शाखा-2 में सायरन बजने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि कि यह घटना रात करीब 10.20 बजे हुई, जब अचानक बैंक का सायरन तेज आवाज में बजने लगा। करीब आधे घंटे तक लगातार सायरन की आवाज सुनाई देती रही जिसके बाद गोल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि बैंक का गेट बंद था और कोई कर्मचारी भी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे सायरन बजने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। Sirsa News

    एएसआई अशोक कुमार ने बैंक की शाखा-2 के मैनेजर सौरभ मेहता से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद बैंक की चौटाला रोड शाखा के डिप्टी मैनेजर संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ ही समय बाद, सुरक्षा गार्ड रविंद्र और दीपक भी घटनास्थल पर पहुंचे। गार्ड ने बैंक का शटर खोलकर अंदर का निरीक्षण किया, लेकिन सब कुछ सामान्य पाया। इसके बाद सायरन को बंद कर दिया गया।

    थाना शहर प्रभारी शैलेंद्र कुमार, 112 नंबर गाड़ी के डयूटी पर तैनात एसआई कुलवीर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। सायरन बजने के दौरान उस क्षेत्र के लोग भी बैंक के पास जमा हो गए थे। पुलिस की मौजूदगी में करीब एक घंटे में सायरन तीन से चार बार फिर से बजा। सुरक्षा गार्ड रविंद्र कुमार ने बताया कि सायरन बजने का कारण धुआं होना बताया, जिसके कारण बार- बार सायरन बज रहा था। Sirsa News

    Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, MCX पर इतनी गिर गई सोने-चांदी की कीमत…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here